Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court's harsh comment- Police does not have the right to open a history sheet as per likes and dislikes

UP : हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी- पुलिस के पास पसंद और नापसंद के हिसाब से हिस्ट्रीशीट खोलने का अधिकार नहीं

Fri, 29 Aug 2025 07:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 07:26 PM IST
सार

Allahabad High Court : आठ साल पुराने एक मामले के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोलने के एसपी सिद्धार्थनगर के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस अपने पसंद और नापसंद के आधार पर किसी की हिस्ट्रीशीट खोलने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
High Court's harsh comment- Police does not have the right to open a history sheet as per likes and dislikes
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पुलिस के पास अपनी पसंद नापसंद के हिसाब से किसी की हिस्ट्रीशीट खोलने का अधिकार नहीं है। केवल आठ साल पुराने एक मुकदमे के आधार पर किसी को आदतन अपराधी नहीं माना जा सकता। यह टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने हिस्ट्रीशीट बंद करने की अर्जी खारिज करने के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश को रद्द कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति संतोष राय की खंडपीठ ने मोहम्मद वजीर की ओर से दायर याचिका को स्वीकार कर दिया है।

विज्ञापन

सिद्धार्थनगर निवासी याची ने हिस्ट्रीशीट खोलने के पुलिस अधीक्षक के 23 जून 2025 के आदेश को रद्द करने के लिए अर्जी दायर की थी। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने हिस्ट्रीशीट बंद करने की अर्जी को खारिज कर दिया था। याची के वकील ने दलील दी कि मो. वजीर एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उनके खिलाफ 2016 में गोवध अधिनियम में सिर्फ एक मामला दर्ज है। याची ने इससे पहले भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे 17 मार्च 2025 को निस्तारित कर दिया गया था।

विज्ञापन


कोर्ट ने तब निर्देश दिया था कि वजीर सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक के समक्ष एक उचित आवेदन दायर करें और पुलिस अधीक्षक उस पर विचार कर निर्णय लें। इसी निर्देश के अनुपालन में वजीर ने पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया, लेकिन 23 जून 2025 को उनकी अर्जी खारिज कर दी गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने पक्षों को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि मोहम्मद वजीर की हिस्ट्रीशीट को बंद करें और उस हिस्ट्रीशीट के आधार पर उनकी निगरानी न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed