फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court lawyer told his complaint by stopping the DGP in the corridor

गुहार : साहब मेरे घर पर पत्थर चल रहे, आप ऐसे नहीं जा सकते, वकील ने डीजीपी को कॉरिडोर में रोककर बताई अपनी शिकायत

Thu, 16 Sep 2021 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Sep 2021 09:39 PM IST
सार

मैनपुरी की छात्रा के आत्महत्या मामले में सुनवाई के बाद डीजीपी मुकुल गोयल जैसे ही कोर्ट रूम से बाहर निकलकर लिफ्ट की ओर बढ़े, पीछे से एक अधिवक्ता ने जोर से आवाज लगाई कि डीजीपी साहब मेरे घर पत्थर चल रहे हैं और यहां के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
High Court lawyer told his complaint by stopping the DGP in the corridor
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

डीजीपी मुकुल गोयल बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में पेशी के बाद जैसे ही मुख्य न्यायाधीश कक्ष से बाहर निकले एक फरियादी अधिवक्ता ने उनको घेर लिया। सामने खड़े होकर डीजीपी को रोक लिया और अपनी परेशानी बताने तथा कार्रवाई का आदेश कराने के बाद ही उनको जाने दिया।
विज्ञापन


मैनपुरी की छात्रा के आत्महत्या मामले में सुनवाई के बाद डीजीपी मुकुल गोयल जैसे ही कोर्ट रूम से बाहर निकलकर लिफ्ट की ओर बढ़े, पीछे से एक अधिवक्ता ने जोर से आवाज लगाई कि डीजीपी साहब मेरे घर पत्थर चल रहे हैं और यहां के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए आपको मेरी बात सुननी होगी। यह कहकर अधिवक्ता ने डीजीपी को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आईजी, डीआईजी से लेकर अन्य अधिकारियों ने अधिवक्ता को किनारे करने की कोशिश की लेकिन अधिवक्ता डीजीपी से बात करने पर अड़े रहे। बार-बार यही कहते रहे कि स्थानीय पुलिस हमारी नहीं सुन रही है। कई बार आईजी-डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी केपी सिंह ने अधिवक्ता को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने और डीजीपी के साथ साथ चलते रहे। अंतत: डीजीपी ने वहीं खड़े होकर अधिवक्ता की बात सुनी और अधिकारियों को अधिवक्ता की बात सुनकर उस पर कार्रवाई का आदेश दिया तब अधिवक्ता शांत हुए। इसके बाद डीजीपी अधीनस्थों के साथ हाईकोर्ट से बाहर निकल गए।  हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।  आईजी केपी सिंह व डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी कोर्ट रूम के अंदर रहे जबकि एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र और एसपी गंगापार व यमुनापार बाहर इंतजार करते रहे। सभी अधिकारी पल-पल का अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed