{"_id":"6ae751f2025655d56d052a20","slug":"high-court-grants-bail-to-man-accused-of-raping-a-minor-a-case-involving-a-childhood-romance-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : बचपन की मोहब्बत मान नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दी जमानत, छह महीने से जेल में है बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : बचपन की मोहब्बत मान नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दी जमानत, छह महीने से जेल में है बंद
Sun, 01 Nov 2026 08:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 01 Nov 2026 08:21 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि यह प्रथम दृष्टया बचपन की मोहब्बत का मामला है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने मेरठ निवासी युवक की जमानत याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि यह प्रथम दृष्टया बचपन की मोहब्बत का मामला है। यह आदेश न्यायमूर्ति समीर जैन की अदालत ने मेरठ निवासी युवक की जमानत याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र का है। 13 फरवरी को पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया और संबंध बनाए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार पीड़िता की उम्र करीब 16 वर्ष थी। पीड़िता ने बयानों में स्वीकार किया है कि वह अपनी मर्जी से आरोपी के साथ गई थी। दोनों एक-दूसरे को चार वर्षों से जानते थे। उन्होंने मंदिर में शादी भी कर ली थी।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में पीड़िता ने कहा था कि शादी के बाद वह अपनी सास के साथ सोती थी। आरोपी ने उससे संबंध नहीं बनाए। कोर्ट पाया कि युवक छह महीने से ज्यादा जेल में रह चुका है। लिहाजा, वह जमानत का हकदार है।