फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Eight chambers were made for advocates in the mediation center, will be able to take part in the virtual hearing

हाईकोर्ट : मध्यस्थता केंद्र में अधिवक्ताओं के लिए आठ चैंबर्स बने, वर्चुअल सुनवाई में ले सकेंगे हिस्सा

Wed, 19 Jan 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 11:49 PM IST
सार

महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इन चैंबर्स के संचालन के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। अधिवक्ता अपनी सुविधानुसार हेडफोन या माइक्रोफोन का प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
High Court: Eight chambers were made for advocates in the mediation center, will be able to take part in the virtual hearing
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्चुअली सुनवाई को और आसान बनाने के लिए मध्यस्थता केंद्र में आठ नए चैंबर्स बनाए हैं। यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिवक्ता कोर्ट के समक्ष उपस्थित होकर अपने केस की बहस कर सकेंगे। इस संबंध में बुधवार को हाईकोर्ट के महानिबंधक की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


महानिबंधक आशीष गर्ग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इन चैंबर्स के संचालन के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। अधिवक्ता अपनी सुविधानुसार हेडफोन या माइक्रोफोन का प्रयोग कर सकते हैं। अगर अधिवक्ताओं को किसी तरह की दिक्कत होती है तो वह वहां पर मौजूद स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


उधर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा और महासचिव एसडी सिंह जादौन सहित पदाधिकारियों ने वर्चुअल सुनवाई के लिए स्थापित किए गए नए चैंबर्स का निरीक्षण भी किया। कहा कि वर्चुअल सुनवाई के लिए जल्दी ही 12 और चैंबर्स संचालित हो जाएंगे। अधिवक्ताओं को दिक्कत हो तो वह बार के वहां मौजूद स्टाफ के अलावा बार पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed