फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court declared the post of Martinganj Block Pramukh vacant, ordered immediate election

High Court : हाईकोर्ट ने मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख के पद को रिक्त घोषित किया, तत्काल चुनाव का निर्देश

Sat, 29 Mar 2025 06:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 06:24 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को रिक्त घोषित करते हुए कानून के अनुसार तत्काल चुनाव कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने सर्वेश कुमार की याचिका पर दिया।

विज्ञापन
High Court declared the post of Martinganj Block Pramukh vacant, ordered immediate election
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजमगढ़ के मार्टिनगंज ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव को रिक्त घोषित करते हुए कानून के अनुसार तत्काल चुनाव कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा व न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने सर्वेश कुमार की याचिका पर दिया।

विज्ञापन

आजमगढ़ मार्टिनगंज ब्लॉक निवासी याची सर्वेश कुमार ने जसवंत उर्फ यशवंत के मार्टिनगंज से ब्लॉक प्रमुख चुने जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने कोर्ट से मांग की कि ब्लॉक प्रमुख के पद को रिक्त घोषित किया जाए और पुन: मतदान कराया जाए।

विज्ञापन

याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि प्रतिवादी ब्लॉक प्रमुख सुरहान गांव का निवासी है। उसने क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत गया। वह ब्लॉक प्रमुख पद पर भी चयनित हो गया। इस दौरान संबंधित गांव नगर पालिका के अंतर्गत चला गया। इसके बाद भी वह उक्त पद पर बना रहा। बाद में गांव औरंगाबाद से क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करते हुए ब्लॉक प्रमुख के पद का चुनाव दुबारा कराए बिना वह पद पर बना रहा। जबकि, नगर पालिका में गांव के जाने से उक्त पद को रिक्ता घोषित किया जाना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed