फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court' decision on the accounting statement of MLA Abbas Ansari is safe

Prayagraj : विधायक अब्बास अंसारी के हिसाब-किताब वाले बयान पर हाईकोर्ट ने फैसला किया सुरक्षित

Tue, 17 Jan 2023 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 03:27 PM IST
सार

मऊ सदर के विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के हिसाब किताब वाले बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ में विवादित बयान दिया था।

विज्ञापन
High Court' decision on the accounting statement of MLA Abbas Ansari is safe
Prayagraj News : विधायक अब्बास अंसारी। - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के अधिकारियों पर विवादित बयान को लेकर दर्ज आपराधिक मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने अब्बास अंसारी की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। याची के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय का कहना था कि धारा 153के तहत याची के खिलाफ कोई अपराध नहीं बनता।यह धारा बयान से दो समुदायों के बीच वैमनस्यता फैलाने पर लागू होती है।याची पर अधिकारियों को लेकर बयान देने का आरोप है।शेष धाराएं जमानती अपराध की राजनीति से प्रेरित होकर दर्ज कराई गई है। इसलिए कार्यवाही रद्द की जाय।

जबकि राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी का कहना था कि याची के बयान कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालेए समुदाय को धमकाने वाले हैं। जिसमें राहत नहीं दी जा सकती। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया और कहा कि चाहें तो लिखित बहस दाखिल कर सकते हैं। कोर्ट ने आपराधिक केस की सुनवाई प्रक्रिया पर लगी रोक फैसला आने तक बढ़ा दी है। अब्बास अंसारी ने पिछले विधान सभा चुनाव के दौरान मऊ में आयोजित रैली में प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर अधिकारियों से हिसाब.किताब करने का विवादित बयान दिया था। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। याचिका में केस कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन

अब्बास अंसारी ने क्या कहा था
वायरल वीडियो के अनुसार इसमें सपा-सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि जिस नेता के साथ लाखों-करोड़ों बाहों का बल हो वह बाहुबली नहीं होगा तो कौन होगा। हम हैं, हमें इससे कोई गुरेज नहीं है। अगर मेरे लोगों की इज्जत, आन, बान, शान और आबरू पर कोई आंच डालने की कोशिश करेगा तो उस आंच को बुझाना हम जानते हैं।

आज तक बुझाया है, आगे भी बुझाएंगे, हमें कोई रोक नहीं सकता। आगे कहा कि जिस दिन लखनऊ से आ रहा था उस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया से मिला और लंबी बातचीत हुई। मैं उनसे कहकर आया हूं कि छह महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी भइया। अब्बास ने आगे कहा, पहले जिन्होंने लोगों के कैरियर बर्बाद किए हैं। जिन्होंने जिनके ऊपर मुकदमे लगाए हैं, पहले उन अधिकारियों का हिसाब-किताब होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed