Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court cannot conduct a 'mini-trial' to quash an FIR; High Court dismisses the petition.

प्रयागराज  : एफआईआर रद्द करने के लिए हाईकोर्ट नहीं कर सकता मिनी ट्रायल, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Sat, 07 Nov 2026 02:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 02:27 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आगरा के फतेहाबाद विद्युत वितरण खंड में टेंडर प्रक्रिया में कथित हेराफेरी और 30.44 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले के मामले में एफआईआर रद्द करने की मांग में दायर याचिका खारिज कर दी है।

विज्ञापन
High Court cannot conduct a 'mini-trial' to quash an FIR; High Court dismisses the petition.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आगरा के फतेहाबाद विद्युत वितरण खंड में टेंडर प्रक्रिया में कथित हेराफेरी और 30.44 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले के मामले में एफआईआर रद्द करने की मांग में दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि अदालत मिनी ट्रायल नहीं कर सकती और न ही इस स्तर पर आरोपियों के बचाव का मूल्यांकन कर सकती है। आरोपों की सत्यता जांच का विषय है।

विज्ञापन


यह टिप्पणी न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने की है। नीरज पाठक, राजू, रविकांत मिश्रा समेत 17 ने एफआईआर को रद्द करने की मांग में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं पर बिजली कार्याें के टेंडर में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। जांच रिपोर्ट में राजस्व को 30.44 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई थी।
विज्ञापन


याचियों की ओर से दलील दी गई कि कई आरोपी कर्मचारी लिपिकीय पदों पर कार्यरत थे। उनके पास टेंडर स्वीकृत करने या वित्तीय निर्णय लेने का अधिकार नहीं था। वहीं, राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि लगाए गए आरोप सही हैं। इसलिए इसकी जांच आवश्यक है। कोर्ट ने कहा कि एफआईआर के साधारण अवलोकन से संज्ञेय अपराध का खुलासा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के ईआरपी आईडी का इस्तेमाल डाटा भरने, जनरल परचेज ऑर्डर तैयार करने और अनुबंध अपलोड करने में किए जाने का आरोप है। कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर काम किया या अपने स्तर पर या उनके आईडी का दुरुपयोग हुआ। यह सभी विवादित तथ्य हैं। इनका निर्धारण जांच के दौरान किया जाना चाहिए। इसी के साथ कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने की मांग वाली सभी संबद्ध याचिकाएं खारिज कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed