{"_id":"5e3b240e8ebc3ee60d66c25b","slug":"high-court-bar-election-nomination-starts-89-papers-filled-on-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनावः नामांकन शुरू, पहले दिन 89 ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनावः नामांकन शुरू, पहले दिन 89 ने भरे पर्चे
Thu, 06 Feb 2020 01:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को नामांकन शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन कुल 89 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इसके तहत अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र नाथ सिंह, सीएल पांडे और रामअवतार वर्मा ने पर्चे दाखिल किए। जबकि महासचिव पद पर डॉ अखिलेश कुमार द्विवेदी, कमलेश कुमार द्विवेदी, प्रभा शंकर मिश्र, सत्यवीर सिंह जादौन और विनय प्रताप सिंह सहित कुल पांच प्रत्याशी मैदान में आए हैं।
इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सात, उपाध्यक्ष पद पर 21, संयुक्त सचिव प्रशासन पर 10, संयुक्त सचिव महिला पर दो और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 39 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। जबकि संयुक्त सचिव लाइब्रेरी और संयुक्त सचिव प्रेस के लिए कोई नामांकन नहीं किया गया। नामांकन का कार्य बृहस्पतिवार छह फरवरी को भी होगा। मुख्य चुनाव संचालक वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि बार की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 19 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए पांच और छह फरवरी को होना है। नामांकन के पश्चात नामांकन फार्मों की जांच करके प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
प्रत्याशियों से हाईकोर्ट का आदेश मानने की अपील
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से एल्डर कमेटी के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता वीसी मिश्र ने कहा है कि वह परिसर से पोस्टर बैनर आदि प्रचार सामग्री हटा लें और हाईकोर्ट के आदेश का पालन करें। वीसी मिश्र का कहना है कि हाईकोर्ट की सात जजों की बेंच और दो जजों की बेंच ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि कोई भी प्रत्याशी परिसर में पोस्टर बैनर इत्यादि चुनाव प्रचार सामग्री का प्रयोग नहीं करेगा। हाल ही में न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की खंडपीठ ने भी चुनाव से पहले सभी प्रत्याशियों को अपने पोस्टर बैनर आदि चुनाव प्रचार सामग्री परिसर से हटा लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
बार के सदस्य विजय चंद श्रीवास्तव ने एल्डर कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिख कर कहा है कि इन तमाम आदेशों के बावजूद चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। ना ही किसी ने प्रचार सामग्री हटाई और ना ही किसी ने चुनाव के लिए पार्टियों का आयोजन करना बंद किया है। उनका कहना है कि प्रत्याशी बड़ी-बड़ी पार्टियां देकर अनावश्यक धन व्यय कर रहे हैं। इसी क्रम में एल्डर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता टी पी सिंह ने छह फरवरी को दिन में एक बजे मीटिंग बुलाने की मांग की है।