{"_id":"618ffd4cba596124233a0b81","slug":"high-court-bar-election-elder-committee-will-distribute-lunch-packets-among-voters-on-the-day-of-polling","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनाव : मतदान के दिन एल्डर कमेटी मतदाताओं में बांटेगी लंच पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनाव : मतदान के दिन एल्डर कमेटी मतदाताओं में बांटेगी लंच पैकेट
Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:30 PM IST
सार
प्रत्याशियों को कैंप, टेंट, तंबू व लंच पैकेट बांटने की अनुमति नहीं, प्रत्याशी या समर्थकों द्वारा भोज पार्टी आयोजित करने पर भी रोक।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने मतदान के दिन एक दिसंबर को प्रत्याशियों द्वारा कोर्ट परिसर के आसपास कैंप, टेंट, तंबू आदि लगाने और लंच पैकेट बांटने पर रोक लगा दी है। कमेटी ने कहा है कि सभी मतदाताओं को कमेटी की तरफ से लंच अथवा नाश्ते का पैकेट दिया जाएगा। कमेटी ने सभी प्रत्याशियों को चेतावनी दी है कि यदि किसी ने इसका उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी द्वारा लंच अथवा नाश्ते का पैकेट वितरित करने को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी ने दी है। दूसरी तरफ कमेटी ने प्रतिबंध के बावजूद कुछ प्रत्याशियों या समर्थकों द्वारा भोज के आयोजन पर कड़ा रुख अपनाया है और वशिष्ठ तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह, शैलेन्द्र सिंह राठौर, अनिल कुमार श्रीवास्तव व राकेश कुमार गुप्ता की एक निगरानी कमेटी गठित की है।जो इन दावतों की रिपोर्ट पेश करेगी। उस प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दोषी पाये जाने पर चुनाव प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। कमेटी पोस्टर बैनर होर्डिंग भोज आदि की निगरानी करेगी। शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन