फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association elections: RK Ojha leads by 238 votes for the post of President

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए आरके ओझा ने 238 मतों की बनाई बढ़त

Sat, 04 Dec 2021 11:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 11:34 PM IST
सार

वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से मात्र 28 मतों से और संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए संजय सिंह (संजय सोमवंशी) 64 मतों से आगे चल रहे थे। इसी तरह यादवेश यादव भी 96 मतों से आगे थे। 

विज्ञापन
High Court Bar Association elections: RK Ojha leads by 238 votes for the post of President
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चल रही मतगणना। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती शनिवार को भी जारी रही। मतगणना के 28वें राउंड तक अध्यक्ष पद के लिए आरके ओझा ने 238 मतों से बढ़त बना ली थी, जबकि महासचिव के लिए सत्यधीर सिंह जादौन (एसडी सिंह) 118 मतों से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार मिश्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से मात्र 28 मतों से और संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए संजय सिंह (संजय सोमवंशी) 64 मतों से आगे चल रहे थे। इसी तरह यादवेश यादव भी 96 मतों से आगे थे। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू हुई तो शाम तकरीबन छह बजे तक चली। अध्यक्ष, महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 28 सौ मतों की गिनती पूरी कर ली गई है, जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए 32 सौ मतों की गिनती पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतगणना का कार्य रविवार को भी सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मतगणना के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

नए प्रारूप में प्रकाशित होगी कॉज लिस्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ताओं के लिए प्रकाशित की जाने वाली कॉज लिस्ट को नए प्रारूप में प्रकाशित करेगा। कॉज लिस्ट का नया प्रारूप नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि नए प्रारूप वाली कॉल लिस्ट छह दिसंबर से प्रकाशित की जाएगी। 

प्रथम दो स्थानों पर रहने वाले प्रत्याशी
अध्यक्ष 

राधाकांत ओझा  - 1138
अशोक कुमार सिंह - 900

महासचिव 
सत्यधीर सिंह जादौन (एसडी सिंह) - 721
विक्रांत पांडेय                          - 603

उपाध्यक्ष 
मनोज कुमार मिश्रा  - 739
अमित कुमार        - 711

संयुक्त सचिव प्रशासन
संजय सिंह - 431
सर्वेश कुमार दूबे - 367 

संयुक्त सचिव लाइब्रेरी 
यादवेश यादव - 512
अजय सिंह    - 416

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed