{"_id":"61a7d5ad71df81657e6a0d33","slug":"high-court-bar-association-elections-78-percent-voting-7549-advocate-voters-cast-votes-out-of-9659","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: 78 प्रतिशत मतदान, 9659 में से 7549 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव: 78 प्रतिशत मतदान, 9659 में से 7549 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट
Thu, 02 Dec 2021 01:36 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान को जुटी अधिवक्ताओं की भीड़। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को जमकर वोट पड़े। मतदान में 78 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। चुनाव लड़ रहे कुल 199 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। बृहस्पतिवार को मतपत्रों की छंटाई का कार्य शुरू होगा। इसके बाद मतगणना शुरू कराई जाएगी। सभी पदों के परिणाम आने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
यूं तो मतदान सुबह नौ बजे ही प्रारंभ हो गया था। शुरूआत में कम वकील वोट डालने पहुंचे। मगर जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान में तेजी आने लगी। इसके बाद शाम पांच बजे तक मतदान का कार्य जारी रहा। इस दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने में जी जान से जुटे रहे। मतदान के लिए इस बार 20 गेट बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान से मतदान को पहुंचे अधिवक्ताओं से अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते समर्थक। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
मतदाताओं को सीरियल के अनुसार निर्धारित गेट से ही प्रवेश दिया गया, जिससे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। बूथों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों और मतदाताओं की भारी भीड़ रही। चुनाव कार्य की निगरानी के लिए एल्डर कमेटी के सदस्यों और चुनाव अधिकारियों की टीम मंच से लगातार निगरानी कर रही थी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।
बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान से पहले लिस्ट में नाम देखते अधिवक्ता। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल तिवारी ने बताया कि मतदान के लिए कुल 8900 बैलेट पेपर जारी किए गए थे, जिनमें से 7549 लोगों ने मतदान किया। कुल 1351 बैलेट पेपर वापस किए गए। कुल 9659 मतदाता थे। इस बार बैलेट पेपर अलग-अलग रंगों के थे। इसलिए उसी रंग की मतपेटियां लगाई गईं थीं ताकि मतपत्रों की छंटाई में लगने वाले समय को कम किया जा सके। मतदाताओं की सहायता के लिए सहायक चुनाव अधिकारियों की टीमे बूथों पर मौजूद रहीं।
बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करती महिला अधिवक्ता। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
इस बार नहीं खुले चुनाव कार्यालय
एल्डर कमेटी की सख्ती के कारण इस बार हाईकोर्ट परिसर के आसपास प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय नहीं खुल सके। इसके बावजूद तमाम उम्मीदवारों की ओर से मतदाओं के चाय-नाश्ते और खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। कई प्रत्याशियों ने मतदाताओं के लिए लंच पैकेट बंटवाए। चुनाव कार्यालय न खुलने की वजह से अन्य वर्षों की तुलना में हाईकोर्ट के बाहर का चुनाव माहौल ठंडा ही दिखा। मगर भीतर चहल पहल में कोई कमी नहीं थी।

बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते अधिवक्ता। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
बूथों पर भी प्रचार की कोशिश
कुछ प्रत्याशी जोश में मतदान बूथों पर भी पहुंचकर प्रचार करने लगे, जिसकी मनाही थी। इन प्रत्याशियों को एल्डर कमेटी के सदस्यों ने टोका और बाहर जाने के लिए कहा तो वे मान गए। इसके बाद मतदान प्रक्रिया शांति पूर्वक संपन्न हो गई।

बुधवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के दौरान एतियातन तैनात पुलिस। अमर उजाला।
- फोटो : prayagraj
आज से शुरू होगी मतपत्रों की छंटाई
मतपत्रों की छंटाई का काम बृहस्पतिवार से शुरू होगा। भले ही इस बार मतपत्रों को अलग-अलग रंग की पेटियों में डलवाया गया है, इसके बावजूद छंटाई में पूरे दिन का समय लग सकता है। मतपत्रों को अलग-अलग करने के बाद उनके सौ-सौ के बंडल बनाए जाएंगे। इस प्रक्रिया में पूरा दिन भी लग सकता है।
इस तरह से मतगणना का कार्य तीन दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। एल्डर कमेटी के सदस्य अनिल तिवारी ने बताया कि मतगणना का कार्य मैन्युअल ही होगा। प्रत्याशी स्वयं या उनके प्रतिनिधि मतगणना स्थल पर उपस्थित रह सकेंगे। मतगणना सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।