फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association: Election process begins with sale of nomination papers

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ चुनाव की प्रक्रिया शुरू, मतदाता सूची पर उठे सवाल

Tue, 05 Mar 2024 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 05:51 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 20 फरवरी को अंतरिम मतदाता सूची जारी कर 26 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। जिसके बाद 28 फरवरी को जारी हुई अंतिम मतदाता सूची में भी तमाम खामियां उजागर हुई थी।

विज्ञापन
High Court Bar Association: Election process begins with sale of nomination papers
नामांकन पत्रों की खरीददारी करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ मंगलवार से चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। उधर, मतदाता सूची से बाहर किए गए वकीलों के एक खेमे ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जनहित याचिका दाखिल की है। याची वकीलों की ओर से त्वरित सुनवाई की गुजारिश की मुख्य न्यायधीश ने स्वीकार करते हुए बुधवार को सुबह 10 सुनवाई नियत की है। 
विज्ञापन






विज्ञापन






गौरतलब है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 20 फरवरी को अंतरिम मतदाता सूची जारी कर 26 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। जिसके बाद 28 फरवरी को जारी हुई अंतिम मतदाता सूची में भी तमाम खामियां उजागर हुई थी। हालंकि, विरोध के सुरों को भांप कर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आनन फानन में फिर से सुधार कर सूची जारी की, लेकिन नई मतदाता सूची से तमाम ऐसे वकीलों के नाम गायब है जो हाईकोर्ट में सक्रिय रूप से वकालत कर रहे है और उनकी सदस्यता शुल्क भी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नतीजा मतदाता सूची से वंचित हुए वकीलों में गहरा आक्रोश है।  अक्रोशित वकीलों ने मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी के खिलाफ जनहित याचिका के जरिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याची वकीलों का दावा है कि बार में लगभग 15 से 16 हजार सदस्य है। लेकिन मतदाता सूची में महज साढ़े नौ हजार वकीलों को ही मताधिकार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed