फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court asked the officers: If schools and colleges will be taken over for Mahakumbh

हाईकोर्ट ने अफसरों से पूछा : महाकुंभ के लिए अधिग्रहित रहेंगे स्कूल-कॉलेज तो कैसे होगी बोर्ड परीक्षा

Sun, 08 Dec 2024 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Dec 2024 12:50 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने कहा है कि हलफनामा दाखिल न होने की दशा में दोनों अधिकारियों को 17 दिसंबर को अदालत में पेश होना होगा। अधिवक्ता की दलील है कि याची का मान्यता प्राप्त एडेड निजी विद्यालय है।

विज्ञापन
High Court asked the officers: If schools and colleges will be taken over for Mahakumbh
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महाकुंभ मेले के लिए स्कूल-कॉलेजों के भवनों को अधिग्रहित करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस संबंध में अपर मुख्य गृह सचिव व माध्यमिक शिक्षा सचिव से व्यक्तिगत हलफनाम तलब कर पूछा है कि कॉलेजों के अधिग्रहण के बाद 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कैसे कराएंगे? यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार की अदालत ने सूबेदारगंज स्थित महिला ग्राम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति व अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा है कि हलफनामा दाखिल न होने की दशा में दोनों अधिकारियों को 17 दिसंबर को अदालत में पेश होना होगा। अधिवक्ता की दलील है कि याची का मान्यता प्राप्त एडेड निजी विद्यालय है। इसमें एक से कक्षा आठ तक मुफ्त शिक्षा दी जाती है और बोर्ड परीक्षा का केंद्र है। डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत माघ मेले में फोर्स रखने के लिए डीएम ने आठ कमरे व संसाधनों का जबरन अधिग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन

शहर में मेला क्षेत्र के पास बहुत से कॉलेज मौजूद हैं। उनमें खाली मैदान हैं, उनका अधिग्रहण न कर याची के साथ भेदभाव किया गया है। सरकार के इस कदम से परीक्षार्थियों और प्रबंधन के लिए मुश्किल खड़ी हो रही है। बिना नोटिस अधिग्रहण शिक्षा के मूल अधिकार का हनन है।

वहीं, सरकार का कहना है कि डीएम को आपात स्थिति का सामना करने के लिए किसी भवन का अधिग्रहण करने का अधिकार है। मेले के आयोजन के लिए प्रयागराज के सरकारी व गैर सरकारी 48 कॉलेजों का आंशिक अधिग्रहण किया गया है। केवल अल्पसंख्यक विद्यालयों को इससे अलग रखा गया है। मेला 28 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। लेकिन,यह अधिग्रहण एक नवंबर 24 से दो मार्च 25 तक के लिए किया गया है। कोर्ट ने कहा कि इसी दौरान बोर्ड परीक्षा होनी है। क्या सरकार परीक्षा शिफ्ट करेगी। मेले के कारण छात्रों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed