फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Anticipatory bail of absconding Niharika rejected in Rs 400 crore fraud case

High Court : 400 करोड़ की ठगी के मामले में फरार निहारिका की अग्रिम जमानत खारिज

Mon, 16 Sep 2024 01:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 01:08 PM IST
सार

पुलिस ने पांच सितंबर को निहारिका वेंचर्स के एमडी अभिषेक द्विवेदी समेत छह आरोपियों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक द्विवेदी, उसके पिता डॉ. ओम प्रकाश, सास निरुपमा, ड्राइवर शैलेंद्र, मददगार टीकम चंद्र जायसवाल, पार्टनर नरेन्द्र सिंह नेगी की करीब 450 पन्नों की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की थी।

विज्ञापन
High Court: Anticipatory bail of absconding Niharika rejected in Rs 400 crore fraud case
निहारिका द्विवेदी और अभिषिक द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रॉपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रही निहारिका द्विवेदी की अग्रिम जमानत सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गई है। बीते दिनों गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी। निहारिका की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने पांच सितंबर को निहारिका वेंचर्स के एमडी अभिषेक द्विवेदी समेत छह आरोपियों के खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक द्विवेदी, उसके पिता डॉ. ओम प्रकाश, सास निरुपमा, ड्राइवर शैलेंद्र, मददगार टीकम चंद्र जायसवाल, पार्टनर नरेन्द्र सिंह नेगी की करीब 450 पन्नों की चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल की थी।

विज्ञापन

बता दें कि निवेशक काैशल सिंह ने पुलिस को बताया था कि सिविल लाइंस में निहारिका वेंचर्स नाम की कंपनी है। यह कंपनी रियल एस्टेट और शेयर बाजार में लोगों का पैसा निवेश कराती है। लालच दिया जाता है कि हर महीने पांच से छह फीसदी मुनाफा दिया जाएगा।

इसी लालच में फंसकर करीब 70 से 80 लोगों ने लाखों रुपये निवेश किए थे। मालिकों का कहना था कि चुनाव के कारण पैसे देने में देरी हो रही है। चुनाव खत्म होते ही सभी के पैसे लाैटा दिए जाएंगे। लेकिन, इस बीच पता चला कि कंपनी ने अपना ऑफिस बंद कर दिया।

निहारिका की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

पुलिस ने निहारिका को दबोचने के लिए गोविंदपुर स्थित घर से लेकर अयोध्या तक दबिश दी लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तार नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को निहारिका की लोकेशन पता चल गई है। बताया गया कि उसपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। वहीं, पुलिस जांच में पता चला था कि निहारिका वेंचर्स के एमडी आरोपी अभिषेक ने ठगी के पैसों से पार्टनर के साथ मिलकर अयोध्या, नोएडा समेत अन्य जगहों पर करोड़ों रुपये की जमीन की डील की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed