{"_id":"5d923ebb8ebc3e01767f5509","slug":"high-court-administration-transferred-many-district-judges-including-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद सहित कई जिला जजों का हुआ स्थानांतरण, उमेश कुमार बनाए गए जनपद न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद सहित कई जिला जजों का हुआ स्थानांतरण, उमेश कुमार बनाए गए जनपद न्यायाधीश
Tue, 01 Oct 2019 01:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट प्रशासन ने इलाहाबाद सहित कई जिला जजों का स्थानांतरण कर दिया है। इसके तहत इलाहाबाद के जिला जज को लखनऊ में जनपद न्यायाधीश बनाया गया है। गाजीपुर के जिला जज उमेश कुमार शर्मा इलाहाबाद के जनपद न्यायाधीश होंगे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन की अधिसूचना के अनुसार अन्य स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट ट्रिब्युनल के चेयरमैन अतुल कुमार गुप्ता को एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल द्वितीय एवं तृतीय का सदस्य, एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल द्वितीय एवं तृतीय के सदस्य कौटिल्य गौर को स्टेट ट्रांसपोर्ट अपीलेट ट्रिब्युनल का चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल उन्नाव के पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता को गोंडा का जिला जज बनाया गया है। गोंडा के जिला जज राघवेंद्र गाजीपुर के जनपद न्यायाधीश बनाए गए हैं।
विज्ञापन
लैंड एक्वीजेशन रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटेलमेंट अथारिटी झांसी के पीठासीन अधिकारी यशवंत कुमार मिश्र को कानपुर देहात (रमाबाई नगर) का जिला जज और कानपुर देहात के जिला जज सुभाष चंद्र को फर्रुखाबाद का जनपद न्यायाधीश बनाया गया है।
फर्रुखाबाद की जिला जज जयश्री आहूजा बिजनौर की जनपद न्यायाधीश होंगी। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्युनल गाजियाबाद के पीठासीन अधिकारी नलिन कुमार श्रीवास्तव को गाजियाबाद का जिला जज बनाया गया है।