फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hey Mani, you have given us two lakhs of betel nut to kill you.

सुनो हीरा मणि तुम्हे मारने के लिए हमने दिया है दो लाख की सुपारी 

Thu, 16 May 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hey Mani, you have given us two lakhs of betel nut to kill you.
क्राइम
थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव के बीडीसी सदस्य को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात बदमाशों ने उसके घर के पास लगे हैंडंपंप पर बुधवार को कफन के सामानों के साथ ही दो पेज का धमकी भर पत्र भेजा। लिखा गया है कि तुम्हे मौत के घाट उतारने के लिए मैने दो लाख रूपये की सुपारी दी है। मेरे शूटर तुम्हारे पीछे लगे हैं। जल्द ही वे तुम्हे घर के भीतर घुसकर मार डालेंगे। धमकी भरा पत्र मिलने से बीडीसी और उसके परिजनों में हड़कंप मचा रहा। सप्ताह भर पहले भी अज्ञात बदमाशों ने उक्त हैंडंपप के पास धमकी भरे पत्र के साथ ही कफन का सामान रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शेरडीह गांव का बीडीसी हीरामणि यादव है। सप्ताह भर बाद बुधवार को एक बार फिर बीडीसी हीरामणि के घर के पास स्थित हैंडपंप पर माला-फूल, अगरबत्ती, कफन और उसके साथ जान से मारने की धमकी भरा पत्र पड़ा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। पत्र में लिखा गया था कि तुम्हारी जिंदगी अब खत्म हो गई है। परिवार के लोगों के साथ कुछ दिन और बोल-बतिया लो। तुम कभी भी मारे जा सकते हो। अपने मरने के बाद परिवारवालों से कह देना कि सोच-समझकर थाने में एफआईआर कराएंगे।
विज्ञापन


तुम्हारा दोस्त करिया ऊपर तुम्हारा इंतजार कर रहा है। वीरेंद्र उर्फ करिया की तकरीबन छह माह पहले घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्र में लिखा गया कि तुम्हे मारने के लिए मैने दो लाख रूपये की सुपारी दी है। शूटर लगातार तुम्हारे पीछे पड़े हैं। अगर घर से बाहर नहीं निकले तो वे भीतर घुसकर तुम्हे मौत के घाट उतार देंगे। और तुम शूटरों का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इसके पहले सात मई को कफन के सामानों के साथ धमकी भरा पत्र बीडीसी हीरामनी को भेजा गया था। लगातार मिल रही घमकी से बीडीसी और उसका पूरा परिवार बुरी तरह डरा-सहमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed