फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   helping lawyers will be the first priority: nagaraha

वकीलों की मदद करना होगी पहली प्राथमिकता: नगरहा

Sun, 17 May 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
helping lawyers will be the first priority: nagaraha
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र नगरहा ने बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्देश पर कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शनिवार सुबह कार्यभार संभाल लिया। पद ग्रहण के दौरान पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी और अन्य तमाम अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यभार संभालने के बाद नगरहा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भर के जरूरतमंद वकीलों की मदद की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही एक कार्ययोजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाएगा। इसके अलावा मृतक अधिवक्ताओं को परिवार को मिलने वाली पांच लाख रुपये की सहायता राशि के जितने भी क्लेम फंसे हुए उन सभी को न्यासी समिति से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। अधिवक्ताओं के पंजीकरण के तमाम मामले लॉक डाउन के कारण फंसे हुए हैं। इन सभी दस्तावेजों का विश्वविद्यालय से सत्यापन कराकर पंजीकरण की प्रक्रिया जल्दी ही पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed