फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj police will take heer khan on remand allahabad crime news

Prayagraj Crime News: भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाली हीर को रिमांड पर लेगी पुलिस

Fri, 28 Aug 2020 03:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2020 03:16 PM IST
सार

खुल्दाबाद पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी, आज हो सकती है सुनवाई

विज्ञापन
Prayagraj police will take heer khan on remand allahabad crime news
पुलिस की गिरफ्त में हीर खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज। भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार सना उर्फ हीर उर्फ परी को पुलिस रिमांड पर लेगी। बृहस्पतिवार को खुल्दाबाद पुलिस की ओर से इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी गई। रिमांड मंजूर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


खुल्दाबाद पुलिस ने दो दिन पहले सना उर्फ हीर उर्फ परी पुत्री हारून निवासी नुरुल्लाह रोड को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसने यू-ट्यूब पर कई भड़काऊ वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें से एक में वह देवी-देवताओं के बोर में अशोभनीय बातें कहती दिखाई पड़ रही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। उसने यू-ट्यूब चैनल पर जो तस्वीर लगाई थी, ‘उसमेें 5 अगस्त ब्लैक डे फॉर इंडियन डेमोक्रेसी’ लिखा हुआ था।
विज्ञापन


इस चैनल मेें कई ऐसे वीडियो भी थे, जिनमें समुदाय विशेष के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं गई थीं। पुलिस का कहना है कि समयाभाव के चलते उससे गहन पूछताछ नहीं हो सकी है। ऐसे में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाना जरूरी है। खुल्दाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी। शुक्रवार को इस पर सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed