{"_id":"5f48094b8ebc3e3ce0627147","slug":"heer-khan-social-media-case-city-desk-news-ald2846912138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाली हीर को रिमांड पर लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने वाली हीर को रिमांड पर लेगी पुलिस
Fri, 28 Aug 2020 03:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 03:16 PM IST
सार
खुल्दाबाद पुलिस ने कोर्ट में दी अर्जी, आज हो सकती है सुनवाई
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हीर खान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज। भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार सना उर्फ हीर उर्फ परी को पुलिस रिमांड पर लेगी। बृहस्पतिवार को खुल्दाबाद पुलिस की ओर से इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी गई। रिमांड मंजूर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
खुल्दाबाद पुलिस ने दो दिन पहले सना उर्फ हीर उर्फ परी पुत्री हारून निवासी नुरुल्लाह रोड को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसने यू-ट्यूब पर कई भड़काऊ वीडियो अपलोड किए थे, जिनमें से एक में वह देवी-देवताओं के बोर में अशोभनीय बातें कहती दिखाई पड़ रही थी। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। उसने यू-ट्यूब चैनल पर जो तस्वीर लगाई थी, ‘उसमेें 5 अगस्त ब्लैक डे फॉर इंडियन डेमोक्रेसी’ लिखा हुआ था।
इस चैनल मेें कई ऐसे वीडियो भी थे, जिनमें समुदाय विशेष के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखीं गई थीं। पुलिस का कहना है कि समयाभाव के चलते उससे गहन पूछताछ नहीं हो सकी है। ऐसे में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया जाना जरूरी है। खुल्दाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में इसके लिए अर्जी दी। शुक्रवार को इस पर सुनवाई हो सकती है।