{"_id":"5d910d628ebc3e012c653218","slug":"heavy-rain-allahabad-news-ald256269894","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर झमाझम, दिन में भी रिमझिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर झमाझम, दिन में भी रिमझिम
विज्ञापन
Heavy Rain
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उठापटक के बीच बादलों का टूटा गुमान, पारा लुढ़का
24 घंटे हैं आफत के फिर बारिश से राहत के आसार
प्रयागराज। मौसमी उठापटक ने रविवार को मुसीबत का कारण बने बादलों का गुमान तोड़ दिया। पांच दिन बाद कुछ देर के लिए धूप भी निकली। शीत से परेशान लोगों ने कपड़े तो सुखाए ही, खुद को भी धूप में दिखाई। यह खुशी ज्यादा देर नहीं रही। दिन में भी कई बार बारिश ने लोगों को भिगोया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे भारी बारिश का अनुमान है।
72 घंटे से हर समय बदल रहा मौसम शनिवार रात फिर बेपटरी हो गया। सुबह तक तेज बारिश हुई। निचले और कछारी इलाकों में जलजमाव हो गया। दिन में कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम पारा 24.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में नमी का अधिक होना बारिश का कारण बना। 100 प्रतिशत मापी गई आर्द्रता धूप निकलने के बाद से उमस का कारण बनी। मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक उत्तर पूर्वी हवाएं निम्नदाब के कारण बारिश का कारण बनी हैं। अभी कुछ दिन बादलों का डेरा और गरज चमक के साथ बौछारों वाली बारिश भिगो सकती हैं।