फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy damage to crops due to hailstorm and rain for the third time, survey will be done again

मौसम की मार : तीसरी बार ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भारी नुकसान, फिर होगा सर्वे

Fri, 31 Mar 2023 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

मार्च महीने में भी तीसरी बार बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति पहुंची है। हजारों किसानों की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में शुक्रवार को बारिश से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से नुकसान के सर्वे का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Heavy damage to crops due to hailstorm and rain for the third time, survey will be done again
Prayagraj News : कौंधियारा में बारिश के दौरान हुई ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मार्च महीने में भी तीसरी बार बारिश तथा ओलावृष्टि से फसलों को भारी क्षति पहुंची है। हजारों किसानों की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। ऐसे में शुक्रवार को बारिश से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से नुकसान के सर्वे का आदेश दिया गया है। एक-दो दिनों में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पूर्व में हुई बारिश तथा ओलावृष्टि से 10030 किसानों की 33 फीसदी फसल पहले बर्बाद हो चुकी है। इन्हें करीब साढ़े करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा कोरावं के 10 गांवों में 50 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के भी 500 से अधिक किसानाें ने पूरी फसल बर्बाद होने का दावा करते हुए राहत की मांग की है।

विज्ञापन

Heavy damage to crops due to hailstorm and rain for the third time, survey will be done again
Prayagraj News : कौंधियारा में बारिश के दौरान हुई ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला।

अभी इन किसानों की चिंता दूर नहीं हो पाई है कि शुक्रवार को फिर से जमकर बारिश हो हुई। कौंधियारा, बारा में तो ओले भी पड़े हैं। इससे फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार का कहना है कि हवा नहीं थी। इसलिए कुछ राहत रही लेकिन ओलावृष्टि से सभी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह का कहना है कि बारिश, ओलावृष्टि तथा इससे फसलों को होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तहसीलों से मंगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Heavy damage to crops due to hailstorm and rain for the third time, survey will be done again
Prayagraj News : कौधियारा में हुई ओलावृष्टि। - फोटो : अमर उजाला।

लगातार बारिश, ओलावृष्टि से सरसों के उत्पादन में 11 फीसदी की कमी

प्रयागराजद। मार्च महीने में लगातार बारिश एवं ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को पहुंचा है। इससे सरसों के कुल उत्पादन में 11 फीसदी से अधिक की कमी आई है। अफसरों का कहना है कि पहली बार ओलावृष्टि एवं बारिश के दौरान सरसों की जो फसल किसी भी रूप में खेत में रही वह पूरी तरह से खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed