फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heart Patient

दिल का रोगी बना सकता है जबड़े का दर्द

Mon, 05 Aug 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Heart Patient
Heart Patient - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जबड़े में दर्द है तो उसे हल्के में न लें। कुशल डेंटिस्ट ही इस परेशानी को भांप सकता है। जबड़े या दांत का दर्द एंजाइना पेन का संकेत होता है। इसी तरह सांस फूले, सीने में भारीपन आए फिर बैठने पर तत्काल आराम मिल जाए तो कॉर्डियोलॉजिस्ट से संपर्क करें। कहीं न कहीं दिल में गड़बड़ी हो सकती है। जरा सी सावधानी आपको दिल का रोगी बनने से बचा सकती है।
विज्ञापन

यह बातें देश भर से यहां आए हृदय रोग विशेषज्ञों ने बताईं। एएमए सभागार में इलाहाबाद वैसकुलर सोसाइटी के तत्वावधान में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल चिकित्सकों ने विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों गायनी, डेंटल, जनरल फिजीशियन आदि के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ. उमर हसन ने एंजियोग्राफी और स्टेंट डालने के जटिल मामलों का उल्लेख करते हुए दिल के रोगियों को बिना सर्जरी उपचार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं कि ईसीजी रिपोर्ट में दिल का हाल पता चले। ईसीजी में हार्टअटैक के बाद बदलाव दिखता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, दांत-जबड़ा दर्द, मधुमेह और फेफड़ा रोग पीड़ितों को होने वाले हृदयघात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह पीड़ित हृदय के प्रति हमेशा सचेत रहें। ऐसे मरीजों को साइलेंट हार्टअटैक का खतरा हो सकता है। इसी तरह गर्भास्वथा के दौरान हार्टअटैक के खतरों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेश कुमार पंडित ने फेफड़ा रोगों में मरीज के इलाज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर फोर्टिस दिल्ली के डॉ. निशीथ चंद्रा, आगरा के डॉ. सुबिर गुप्ता, डॉ. रजनीश मेहरोत्रा, डॉ. विवेका कुमार, डॉ. अभिषेक सचदेवा, डॉ. संदीप मालवीय, डॉ. शिवांजलि शुक्ला आदि ने अपने अनुभव साझा किए।

सिटी एंजियो दर्द रहित जांच
हृदय रोग विशेषज्ञों ने उपचार की नई विधियों पर चर्चा करते हुए बताया कि एंजियोग्राफी से पहले अब सिटी एंजियो जांच करा कर हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज का पता लगाया जा सकता है। प्रयागराज में यह सुविधा उपलब्ध है। इसकी रिपोर्ट के बाद एंजियोग्राफी कराने कराई जाए या नहीं यह चिकित्सक तय करता है। अधिकांश मामलों में सिटी एंजियो की जांच रिपोर्ट के आधार पर दी गईं दवाएं मरीज को राहत देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed