फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heart-breaking cloud moved , the temperature rose

दिल तोड़कर चले गए बादल, तापमान भी चढ़ा

Sat, 06 Jun 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। बादलों ने शहरियों को मौसम की शुरूआत में ही झटका दे दिया। बृहस्पतिवार को छाए बादल शुक्रवार को नजर नहीं आए। सूरज देव भी रौद्र रूप में दिखे, जिसके चलते पारे ने फिर रफ्तार पकड़ ली। शुक्रवार को पारा औसत से एक डिग्री से. अधिक (औसत 41 से 42 डिग्री से. के बीच) रिकार्ड किया गया जबकि यह बृहस्पतिवार के मुकाबले तीन डिग्री से. अधिक रहा। शुक्रवार को तापमान 42.6 डिग्री से. रिकार्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार के 31.0 डिग्री से. से 2.4 डिग्री से. लुढ़कर 27.6 डिग्री से. पर पहुंच गया।
विज्ञापन


शहरियों ने अनुमान लगाया था कि बृहस्पतिवार को दिन में छाए बादल शुक्रवार को बारिश करेंगे। पूरब और पश्चिम की हवाओं ने मिलकर भी ऐसा ही रुख बनाया हुआ था लेकिन शुक्रवार की सुबह से आग बरसाने को उतारू सूरज को देखकर दिल टूट गया। शहरियों को बारिश की संभावना न के बराबर दिखी। हालांकि मौसम विभाग ने इस बात की आशंका बृहस्पतिवार को जताई थी लेकिन उसने यह भी अनुमान लगाया था कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शहरियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन उसके अनुमान भी टूट गए। पश्चिम और पूरब दोनों की ओर से हवाओं के कमजोर से होने से शहर का मौसम बदल गया। सूरज के तेवर को देखकर लोग दिन में बाहर निकलने से बचते रहे। दोपहर की धूप तो जैसे आग बरसने के समान रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी तापमान लोगों को राहत देने वाला नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed