{"_id":"630cd8e1f0cf7d426453272f","slug":"hearing-on-the-appeals-of-the-culprits-postponed-pandher-and-surinder-koli-did-not-appear","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी कांड : दोषियों की अपीलों पर सुनवाई टली, नहीं उपस्थित हुए पंढेर और सुरिंदर कोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी कांड : दोषियों की अपीलों पर सुनवाई टली, नहीं उपस्थित हुए पंढेर और सुरिंदर कोली
Mon, 29 Aug 2022 08:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Aug 2022 08:48 PM IST
सार
सीबीआई की ओर से कहा गया कि अपीलार्थी अधिवक्ता लगातार तीसरी बार सुनवाई स्थगित करने की प्रार्थना की जिस पर कोर्ट ने सक्षम क्षेत्राधिकार वाली अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। मामले में निठारी गांव की नाबालिग लड़कियां गायब हो रही थी।
विज्ञापन
सुरिंदर कोली और पंढेर। फाइल फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
निठारी कांड में फांसी की सजा के खिलाफ सुरिंदर कोली व मनिंदर सिंह पंढेर की अपीलों की सुनवाई उनके अधिवक्ता की गैर मौजूदगी के कारण नहीं हो सकी। मामले में सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति मनोज मिश्र तथा न्यायमूर्ति समीर जैन की खंडपीठ ने अपीलों को अन्य खंडपीठ के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है। सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने लगभग एक दर्जन से अधिक केसों में अधिकांश में फांसी की सजा सुनाई है। सजा के खिलाफ कुल 13 अपीलें दाखिल है।
विज्ञापन
सीबीआई की ओर से कहा गया कि अपीलार्थी अधिवक्ता लगातार तीसरी बार सुनवाई स्थगित करने की प्रार्थना की जिस पर कोर्ट ने सक्षम क्षेत्राधिकार वाली अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। मामले में निठारी गांव की नाबालिग लड़कियां गायब हो रही थी। मानव कंकाल नोएडा स्थित पंढेर के मकान से बहने वाले नाले में नर कंकाल मिले। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने लड़कियों से दुराचार कर नृशंस हत्या कर लाश के टुकड़े कर खून पीना, पकाकर खाने जैसे गंभीर अपराधों का खुलासा किया।
विज्ञापन