{"_id":"64ec6ecf11b402955e0dae55","slug":"hearing-begins-in-gyanvapi-land-dispute-case-single-bench-of-chief-justice-is-conducting-the-hearing-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : ज्ञानवापी भूमि विवाद मामले में सुनवाई अब 12 सितंबर को, मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में हुई सनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : ज्ञानवापी भूमि विवाद मामले में सुनवाई अब 12 सितंबर को, मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट में हुई सनवाई
Mon, 28 Aug 2023 06:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 28 Aug 2023 06:32 PM IST
सार
वाराणसी की अदालत में लंबित मूल वाद में उस जगह पर मंदिर बहाल करने की मांग की गई है, जहां वर्तमान में ज्ञानवापी मस्जिद मौजूद है। इस याचिका में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण कराने के निचली अदालत के निर्देश को भी चुनौती दी गई है। मामले की सुनवाई अब 12 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई सोमवार को हाईकोर्ट में शुरू हो गई है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी है। अब इस केस की सुनवाई 12 सितंबर को होगी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की एकल पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन
इससे पूर्व इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की अदालत में चल रही थी। मामले की सुनवाई 25 जुलाई को पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। 28 अगस्त की तारीख फैसला सुनाने के लिए नियत की गई थी, लेकिन सोमवार की वाद सूची में मामला अग्रिम सुनवाई के लिए मुख्य न्यायधीश की अदालत में सूचीबद्ध हुआ।
विज्ञापन
वाराणसी की अदालत में लंबित मूल वाद में उस जगह पर मंदिर बहाल करने की मांग की गई है, जहां वर्तमान में ज्ञानवापी मस्जिद मौजूद है। इस याचिका में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण कराने के निचली अदालत के निर्देश को भी चुनौती दी गई थी।
विज्ञापन