{"_id":"61b3898dde4341663b6d0272","slug":"health-government-unani-medical-college-got-dental-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य : राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज को मिला दंत चिकित्सा यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य : राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज को मिला दंत चिकित्सा यूनिट
Fri, 10 Dec 2021 10:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
दांत
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में लोगों को दंत चिकित्सा की भी सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को दंत चिकित्सा यूनिट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया। मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यूनानी विद्या की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य प्रोफेसर अनवार अहमद ने बताया कि दंत चिकित्सा यूनिट जनता की सेवा के लिए है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण में प्रयागराज सूबे में फिर अव्वल
कोरोना टीकाकरण को लेकर चल रहे अभियान में प्रयागराज शुक्रवार को एक बार फिर अव्वल रहा। सूबे में जिन पांच जिलों में सबसे अधिक संख्या में टीकाकरण हुए हैं, उस सूची में प्रयागराज जिला सबसे ऊपर है। जिले में शुक्रवार को 39,290 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिसके बाद जिले में अब तक टीका लगवा चुके लोगों की संख्या 48,42,195 तक पहुंच गई। जबकि प्रदेश में दूसरे स्थान पर आगरा रहा। जहां पर 34,370 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर लगा कोविड जांच शिविर
कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को देखते हुए सिविल लाइंस बस स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष जांच शिविर लगा। इस दौरान यहां रोडवेज कर्मियों की कोरोना जांच की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि इस दौरान 28 कर्मचारियों की कोविड जांच हुई। कहा कि आगे भी इस तरह के शिविर बस स्टेशन पर सीएमओ प्रयागराज की ओर से लगाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन