फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   headquarters of the Regional Development Authority will be located in Prayagraj; the authority covers eight

Prayagraj : प्रयागराज में होगा क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का मुख्यालय, आठ जिले हैं शामिल, पर्यटन विकास में आएगी

Wed, 05 Aug 2026 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 06:00 PM IST
सार

प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का मुख्यालय प्रयागराज में बनाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद प्रयागराज व चित्रकूट में पर्यटन के विकास तेजी जाएगी और अन्य जिलों व राज्यों से भी इसका सीधा जुड़ाव होगा।

विज्ञापन
headquarters of the Regional Development Authority will be located in Prayagraj; the authority covers eight
प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का सांकेतिक चित्र। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का मुख्यालय प्रयागराज में बनाया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद प्रयागराज व चित्रकूट में पर्यटन के विकास तेजी जाएगी और अन्य जिलों व राज्यों से भी इसका सीधा जुड़ाव होगा। प्रयागराज से मेरठ तक गंगा एक्स्रप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है और प्रयागराज से सोनभद्र तक विंध्य एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। वहीं, चित्रकूट से वाराणसी तक ग्रीनफील्ड हाईवे से प्रयागराज को जोड़े जाने की तैयारी है। ग्रीनफील्ड हाईवे को प्रयागराज की मेजा व बारा तहसील से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे में पश्चिमी यूपी समेत दिल्ली, उत्तराखंड से आने वाले पर्यटकों को प्रयागराज होते हुए ग्रीन फील्ड हाईवे के रास्ते चित्रकूट पहुंचने में काफी आसानी होगी। साथ ही उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की सीमा भी चार राज्यों बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व झारखंड से लगी हुई है। ऐसे में ये चार राज्य भी विंध्य एक्सप्रेस वे और ग्रीनफील्ड हाईवे के माध्यम से सीधे प्रयागराज व चित्रकूट से जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन

इससे पूर्व कुंभ के दौरान जब प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण के गठन का निर्णय लिया गया था, तब यह घोषणा की गई थी प्राधिकरण का मुख्यालय प्रयागराज में होगा और मंडलायुक्त प्राधिकरण के अध्यक्ष होंगे। तब इसके तहत छह जिलों को शामिल किया गया था जिनकी संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण का मुख्य कार्य

  • छह जिलों के लिए एकीकृत मास्टर प्लान।
  • सड़क, रेल और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का बेहतर समन्वय।
  • औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर।
  • धार्मिक और पर्यटन स्थलों का सुनियोजित विकास।
  • शहरीकरण और भूमि उपयोग की बेहतर योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed