फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   he young man died by jumping in front of the train, the marriage took place a day before

प्रयागराज : ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान, एक दिन पहले हुई थी शादी, सास-ससुर सहित चार पर मुकदमा

Sat, 11 Feb 2023 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 09:37 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के असरवई गांव के एक युवक ने सेहुंड़ा नहर पुलिया के पास शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी शुक्रवार रात थाना परिसर के मंदिर में क्षेत्र के लोहगरा केवटान की एक युवती से कराई गई थी।

विज्ञापन
he young man died by jumping in front of the train, the marriage took place a day before
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के असरवई गांव के एक युवक ने सेहुंड़ा नहर पुलिया के पास शनिवार की सुबह ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी शुक्रवार रात थाना परिसर के मंदिर में क्षेत्र के लोहगरा केवटान की एक युवती से कराई गई थी। मृतक के परिजनों के मुताबिक वह शादी से दुखी था। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया है। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के भाई गया प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने युवती के माता, पिता सहित चार पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के असरवई निवासी रामेश्वर बिंद (21) का क्षेत्र के लोहगरा केवटान की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई तो परिजन युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे। युवक विवाह करने से इन्कार कर रहा था। मामले में लड़की के पिता नौ फरवरी बृहस्पतिवार को बारा पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे। काफी समय तक चली पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। आपसी सहमति के आधार पर युवक को युवती से विवाह करना पड़ा। दोनों के परिजनों की उपस्थिति में बारा थाना परिसर के मंदिर में विवाह संपन्न हुआ। युवती शादी के बाद पति के घर असरवई गई। इधर, शनिवार की सुबह युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इंस्पेक्टर बारा अनिल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोनों रजामंदी से मंदिर में विवाह कर घर चले गए थे। सुबह घटना की सूचना पर मौके पर गया था। लड़की को उसके पिता के घर लोहगरा भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर लड़की के पिता कृष्ण कुमार व उसकी मां निवासी लोहगरा मोनू उर्फ शिवानंद निवासी कांटी घूरपुर, विवेक उर्फ लोहा निवासी असरवई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतक के भाई ने जबरन शादी कराने का लगाया आरोप

युवक की मौत के बाद उसके भाई गया प्रसाद बिंद ने आरोप लगाया कि मृतक को लड़की के पिता कृष्ण कुमार बिंद, लड़की की मां, रिश्तेदारों मोनू उर्फ शिवानंद निवासी ग्राम कांटी थाना घूरपुर और विवेक उर्फ लोहा निवासी असरवई थाना बारा ने थाना परिसर में जबरन शादी करा दी। शादी होने के बाद घर जाते समय रास्ते में रामेश्वर को रोककर मोनू व विवेक ने मारपीट कर धमकी दी। कहा कि यदि लड़की को साथ नहीं रखोगे तो तुम्हें जेल भिजवा देंगे। मृतक ने रात में अपने परिजनों से यह बात बताई थी। सुबह मरने के पहले रामेश्वर ने एक वीडियो भी वायरल किया। इसमें वह डरा सहमा है और आत्महत्या का कारण मोनू को बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed