फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   He went Muaima two communities , organically , stone - firing

मऊआइमा में दो समुदाय भिड़े, बवाल, पथराव-फायरिंग

Tue, 14 Jul 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 14 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
तिलई बाजार (इलाहाबाद)। मऊआइमा के बैरहना चौराहे पर निशान में डीजे बजाने के विवाद में सोमवार शाम जमकर बवाल हुआ। एक समुदाय के लोगों ने डीजे चालक, आपरेटर और निशान में शामिल लोगों को मारपीट कर भगा दिया। यह बात दूसरे समुदाय के लोगों को हुई तो सैकड़ों लोग लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर लेकर आ गए। पथराव से भगदड़ मच गई। दूसरे समुदाय के लोग जब तक मोर्चा संभालते चौराहे पर अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों की तरफ से काफी देर तक पथराव होता रहा। गंगापार, प्रतापगढ़ के सीमावर्ती थानों की फोर्स पहुंची तो पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने हवाई फायरिंग (रबर बुलेट) कर लाठी चार्ज किया। तब जाकर हालात काबू में आए। पुलिस ने दोनों तरफ से आधा दर्जन को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। मौके पर डीएम, एसएसपी
विज्ञापन


समेत अन्य अफसर भी पहुंचे।
मऊआइमा कस्बे में रामबाग पक्का तालाब पर कई मंदिर हैं। शाम को किंगरियापुर गांव का सामूहिक निशान पक्का तालाब की ओर जा रहा था। निशान में डीजे भी शामिल था। लोग नाचते-गाते आ रहे थे। बैरहना चौराहे के पास शाम लगभग साढ़े छह बजे निशान पहुंचा। उसी समय दूसरे समुदाय के लोग इफ्तार करने जा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने को कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हुई लेकिन तब तक दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने डीजे चालक सूरज, आपरेटर बबलू और एक अन्य युवक लालजी को पीटकर डीजे बंद कर दिया। हंगामे के बीच मारपीट से घबराकर निशान चढ़ाने जा रहे लोग भाग निकले। इस बात की जानकारी दूसरे गांव तक पहुंची तो सैकड़ों की संख्या में लोग लाठी-डंडा और ईंट- पत्थर लेकर चौराहे पर आ गए। भीड़ ने पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी। चौराहे पर भगदड़ मची तो दहशत में लोग घरों में घुस गए। दुकानें बंद हो गई।
विज्ञापन


 दोनों समुदाय के लोग सौ मीटर की दूरी पर एक-दूसरे पथराव करने लगे। सूचना पर मऊआइमा पुलिस मौके पर पहुंची। मौके के बिगड़े हालात देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। गंगापार और प्रतापगढ़ के सीमावर्ती थानों की फोर्स आने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग और आंसू गैस का गोला छोडना पड़ा तब भगदड़ मची। इसके बाद तो पुलिस ने भीड़ को दौड़ाकर लाठीचार्ज कर दिया। लोग देखते ही देखते चौराहे पर सन्नाटा छा गया। लोग घर छोड़कर भाग निकले। मौके पर एहतियातन भारी पुलिस- पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आधा दर्जन को उठाया भी है। वहीं बताया जाता है कि दो दिन पहले भी चौराहे से निशान गया था। तब भी लोगों ने तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे चालक से मारपीट पर बवाल हुआ था। रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा गया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात है। आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज क ी जाएगी। -----केएस इमैनुएल एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed