हसन जैदी की पुस्तक राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे पुरस्कृत
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और विधि पुस्तकों के चर्चित लेखक मोहम्मद हसन जैदी की नई किताब सोशल मीडिया से साइबर अपराध को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार 2020-21 के लिए चुना गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता और विधि पुस्तकों के चर्चित लेखक मोहम्मद हसन जैदी की नई किताब सोशल मीडिया से साइबर अपराध को पंडित गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार 2020-21 के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष वर्ष सर्वश्रेष्ठ रचनाओं को दिया जाता है। इसे पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के स्थापना दिवस के अवसर पर 28 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह पुरस्कार प्रदान करेंगे।
गृह मंत्रालय ने मोहम्मद हसन जैदी को इस बाबत पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। पुस्तक सोशल मीडिया से साइबर अपराध हिंदी भाषा में साइबर अपराध पर विस्तार से प्रकाश डालती है। पुस्तक में साइबर अपराध के विभिन्न प्रचलित तरीकों ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय पर विस्तार से जानकारी दी गई है।
पुस्तक में सोशल मीडिया मार्केटिंग से होने वाले फ्रॉड, कार्ड क्लोनिंग, फिशिंग, ओटीपी चोरी के अलावा साइबर अपराधियों के संगठित नेटवर्क, साइबर अपराध की छानबीन और गिरफ्तारी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, बैंकों के उत्तरदायित्व जैसे साइबर अपराध से जुड़े तमाम पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया है। हसन जैदी का कहना है की पुस्तक में ऐसी सभी जानकारियां उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है जिससे आम व्यक्ति थोड़ी सी सावधानी से साइबर अपराध का शिकार होने से खुद को बचा सके।