फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hasan Zaidi of Prayagraj honored with National Award for book on Cyber Crime

साइबर अपराध पर पुस्तक के लिए प्रयागराज के हसन जैदी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Sun, 05 Sep 2021 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Sep 2021 09:57 PM IST
सार

हसन द्वारा लिखी गई इनमें से कुछ पुस्तकें भारत के विधि क्षेत्र की प्रथम पुस्तकें हैं।। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे. अब्दुल कलाम तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इनके अभूतपूर्व प्रयास के लिये उनकी सराहना कर चुके हैं।

विज्ञापन
Hasan Zaidi of Prayagraj honored with National Award for book on Cyber Crime
Prayagraj News : हसन जैदी को नई दिल्ली में सम्मानित करते गृहमंत्री अमित शाह। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के 51वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर  प्रयागराज में करेली के रहने वाले मोहम्मद हसन जैदी को उनके द्वारा हिंदी में लिखी भारत की पहली पुस्तक  'सोशल मीडिया से साइबर अपराध' के लिए पंडित गोविंद वल्लभ पंत राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने यह सम्मान हसन को दिया। 
विज्ञापन


मोहम्मद हसन जैदी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी. की डिग्री पूरी करने के बाद एलएलएम की डिग्री प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। वर्तमान समय में किशोर न्याय व्यवस्था से सम्बन्धित - किशोर न्याय विधि, मानव तस्करी बालकों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, बालश्रम तथा बाल वैश्यावृत्ति जैसे विषयों पर शोध कर लेखन कार्य कर रहे हैं। हसन उच्चतम तथा उच्च न्यायालय सम्बन्धित कई विधि पत्रिकाओं जैसे सेलेक्टेड सिविल डिसीजन, दांडिक निर्णय रिपोर्टर तथा राजस टाइम्स के मैनेजिंग सम्पादक भी है। विधि के क्षेत्र में उन्होंने कई विषयों पर हिंदी में किताबें लिखी हैं। 
विज्ञापन


नारको बेनमैपिंग, पॉलीग्राफ टेस्ट, हिप्नोसिस इन इन्टेरोनेशन ऑफ सस्पेक्ट, साइबर क्राइम, मोबाइल फोन एण्ड इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, फारेन्सिक साइंस, एण्टी रैगिंग लाइन लॉ, विधि विज्ञान तथा चिकित्साशास्त्र, मानवाधिकार विधि, कन्या भ्रूण हत्या (लिंग चयन निषेध) विधि, अपराधिक विवेचना, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम  कन्या भ्रूण हत्या प्रतिषेध विधि जैसी दर्जनों पुस्तकें लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसन द्वारा लिखी गई इनमें से कुछ पुस्तकें भारत के विधि क्षेत्र की प्रथम पुस्तकें हैं।। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे. अब्दुल कलाम तथा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इनके अभूतपूर्व प्रयास के लिये उनकी सराहना कर चुके हैं। विधि के क्षेत्र में  अभूतपूर्व सेवाएं प्रदान करने के लिये हसन  को वर्ष 2009 में ऑल इण्डिया हजरत अली नेशनल एवार्ड , वर्ष 2010 में आई.आर.डी. अवार्ड, वर्ष 2011में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा हिन्दी विधि सेवा सम्मान वर्ष, 2012 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पंडित गोविन्द बल्लभ पन्त पुरस्कार, वर्ष 2012 2013, 2014 तथा 2015 में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा राज पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2012 में ही  राष्ट्रपति  प्रणव मुखर्जी द्वारा राजीव गांधी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया और वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोतीलाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed