Prayagraj : दिव्यांग किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, प्रेगनेंट होने पर कराया गर्भपात, मुकदमा दर्ज
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी दिव्यांग है। आरोप है कि तकरीबन चार माह पहले एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। इसके बाद तो किशोरी की दिव्यांगता का फायदा उठाकर आरोपी युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी युवक के भाई ने दो दिन पहले झूंसी के अस्पताल में दिव्यांग किशोरी का जबरन गर्भपात भी करा दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवकों के साथ ही अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बुधवार की देर शाम तक आरोपी धरे नहीं जा सके थे।
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी दिव्यांग है। आरोप है कि तकरीबन चार माह पहले एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरन दुराचार किया। इसके बाद तो किशोरी की दिव्यांगता का फायदा उठाकर आरोपी युवक लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोप है कि मंगलवार को आरोपी युवक का भाई किशोरी को झूंसी के छिबैयां गांव स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर आया। वहां पर चिकित्सक से मिलकर युवक ने किशोरी का जबरन गर्भपात करा दिया। बुधवार की सुबह किशोरी की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को शक हुआ। बाद में परिजनों को पता चला कि उसका गर्भपात हुआ है तो वे सन्न रह गए।
भुक्तभोगी किशोरी के परिजन दोपहर में सरायइनायत थाने पहुंचेे तथा आरोपी युवक नसीम, उसके भाई अनवर तथा अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात करने तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। देर शाम तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जा सके थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।