{"_id":"63011c0a866b987ec30a9ec8","slug":"harassment-the-woman-to-the-lodge-on-the-pretext","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : महिला को बहाने से लॉज में ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : महिला को बहाने से लॉज में ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 20 Aug 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:08 PM IST
सार
42 वर्षीय पीड़िता थरवई की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि जमीन खरीदने के सिलसिल में 20 दिन पहले उसकी मुलाकात निसार अहमद निवासी दिया उपरहार कौशांबी से हुई। उसने उसे बरगढ़ शंकरगढ़ में एक जमीन दिखाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सिविल लाइंस में महिला को बहाने से लॉज में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भी भेज दिया गया है।
42 वर्षीय पीड़िता थरवई की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि जमीन खरीदने के सिलसिल में 20 दिन पहले उसकी मुलाकात निसार अहमद निवासी दिया उपरहार कौशांबी से हुई। उसने उसे बरगढ़ शंकरगढ़ में एक जमीन दिखाई।
आरोप है कि शुक्रवार को उसने उसे कागज दिखाने के बहाने सिविल लाइंस बुलाया। इसके बाद धोखे से उसे एक लॉज में ले गया। यहां चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। वहां से किसी तरह से निकलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी और मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।