{"_id":"6534cb8c14fe9b8f2c06eaa3","slug":"harassment-of-competitive-student-report-against-apo-police-started-investigation-medical-done-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म, एपीओ के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच, कराया गया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रतियोगी छात्रा से दुष्कर्म, एपीओ के खिलाफ रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच, कराया गया मेडिकल
Sun, 22 Oct 2023 12:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:43 PM IST
सार
एपीओ ने अल्लापुर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराके शनिवार को अदालत में बयान भी दर्ज करा दिया है। पुलिस जल्द ही अनुमति लेकर आरोपी अफसर से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
girl crime, rape demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर में रहने वाली एक प्रतियोगी छात्रा ने शाहजहांपुर में तैनात एक एपीओ के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। एपीओ ने अल्लापुर में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराके शनिवार को अदालत में बयान भी दर्ज करा दिया है। पुलिस जल्द ही अनुमति लेकर आरोपी अफसर से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
अल्लापुर निवासी प्रतियोगी छात्रा ने जार्जटाउन में कुछ दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसके पुराने परिचित ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसके साथ मारपीट भी की। छात्रा की तहरीर पर दुष्कर्म के साथ अप्राकृतिक दुराचार और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
छात्रा ने पुलिस को बयान दिया कि आरोपी और वह पूर्व परिचित हैं। आरोपी वर्तमान में शाहजहांपुर में एपीओ है। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी कराया। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार को अदालत में छात्रा का बयान भी दर्ज कराया। एसओ जार्जटाउन राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा के आरोपों की जांच जा रही है। जल्द ही अनुमति लेकर एपीओ से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन