{"_id":"6249cf252872e37127498187","slug":"harassment-in-hotel-with-lucknow-girl-who-came-to-deal-with-plot-case-filed-against-property-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : प्लाट का सौदा करने आई लखनऊ की युवती से होटल में दुष्कर्म, प्रॉपर्टी डीलर पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : प्लाट का सौदा करने आई लखनऊ की युवती से होटल में दुष्कर्म, प्रॉपर्टी डीलर पर मुकदमा दर्ज
Sun, 03 Apr 2022 10:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:15 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रापर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
झूंसी थाना क्षेत्र के एक होटल में रविवार को लखनऊ की युुवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। भुक्तभोगी युवती को प्लॉट का सौदा करने के बहाने रविवार को लखनऊ से झूंसी के होटल में बुलाया गया था। आरोप है कि युवती को खाने-पीने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया गया। जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी प्रापर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया गया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। आरोपी प्रापर्टी डीलर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई थी।
विज्ञापन