फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Harassment: Blackmailing by making obscene videos, rape for two years, taking her to a hotel and brutalizing

Harassment : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, दो साल तक दुष्कर्म, होटल में ले जाकर कई बार दरिंदगी

Sun, 01 Sep 2024 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 06:39 PM IST
सार

जार्जटाउन निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10वीं में जाने पर उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले त्रिभुवन तिवारी उर्फ छोटू से उसकी बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 11 अगस्त 2022 को वह घुमाने के बहाने उसे अपने दोस्त के होटल गोल्डेन ओयो में लेकर गया। होटल में फर्जी आईडी लगाई और जबरदस्ती की।

विज्ञापन
Harassment: Blackmailing by making obscene videos, rape for two years, taking her to a hotel and brutalizing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कर्नलगंज में अश्लील वीडियो बनाकर 12वीं की छात्रा से दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और होटल में ले जाकर पिछले दो साल से उससे दरिंदगी की जाती रही। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जार्जटाउन निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10वीं में जाने पर उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले त्रिभुवन तिवारी उर्फ छोटू से उसकी बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि 11 अगस्त 2022 को वह घुमाने के बहाने उसे अपने दोस्त के होटल गोल्डेन ओयो में लेकर गया। होटल में फर्जी आईडी लगाई और जबरदस्ती की। मना करने पर शादी का झांसा देकर पानी पीने को दिया जिसके बाद नींद आने लगी। उठने पर खुद को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। उसका वीडियो, फोटो भी बना लिया।
विज्ञापन


फिर ब्लैकमेल करने लगा और उसी गोल्डन होटल ओयो मे सितंबर 2022, अक्टूबर 2022, नवंबर 2022, दिसंबर 2022, जनवरी 2023, फरवरी 2023 में लेकर गया। बाद में ब्लैकमेल करते हुए फोटो, वीडियो घरवालों को दिखाने व इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर दो साल से दुष्कर्म करता रहा। आखिरी बार 17 जून 2024 व एक जुलाई 2024 को उसी होटल में बुलाकर गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार बुलाने के बावजूद नहीं जाने पर गालियां दीं और धमकाया कि मेरा पूरा परिवार पुलिस में है, तुम कुछ नहीं कर पाओगी। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी का परिजन पुलिस में नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed