फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Happy teacher's day

डॉ.राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 06 Sep 2020 02:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Happy teacher's day
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। भाजपा यमुनापार जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की गई। जिलाध्यक्ष का लखनऊ में इलाज चल रहा है। कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद सिंह, श्रीराम मिश्रा, रावेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, विपनेश, आदेश सिंह आदि शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रवीण पटेल, आलोक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा सिविल लाइंस मंडल की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति को याद किया गया। इस मौके पर बृजेश मिश्र, अशोक मालवीय को सम्मानित किया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, राजेश केसरवानी, गिरी बाबात आदि शामिल रहे। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ.कीर्तिका अग्रवाल की अगुवाई में कीडगंज कृष्णानगर मलिन बस्ती में कापी, किताब, पेन आदि पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। सदस्यों ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर वर्षा जायसवाल, सूरज, सुधा जायसवाल, सूर्यकांत त्रिपाठी, उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कोरोना से मुक्ति के लिए किया पूजन
प्रयागराज।
भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने हाईकोर्ट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। पूजन करने वालों में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, मुरारी लाल अग्रवाल, भोला तिवारी, गिरी बाबा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल बने महानगर प्रभारी
प्रयागराज।
विशाल अग्रहरि को व्यापारी एकता समिति का महानगर प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशल ने इसकी घोषणा की। अन्य पदाधिकारियों ने इस घोषणा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed