{"_id":"575db3ed4f1c1b1a6811b7a6","slug":"happily-they-were-shifting-glimpse-of-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की झलक पाकर वे झूम उठे खुशी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की झलक पाकर वे झूम उठे खुशी से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी का आम लोगों में क्रेज अब किसी से छिपा नहीं है। रविवार को इलाहाबाद आगमन पर भी मोदी की एक झलक पाने के लिए महिलाएं-पुरुष, युवा, बुजुर्ग, बच्चे सब बेकरार रहे। फ्लीट में अपने वाहन की अगली सीट पर बैठे पीएम मोदी को हाथ हिलाकर अभिवादन करते देख लोग खुशी से चहकते नजर आए। आलम यह कि मोदी को एक झलक देखने के बाद मारे उत्साह के लड़कियां एक-दूसरे को गले लगाकर हंसती रहीं। यह पीएम मोदी की लोकप्रियता ही कही जाएगी कि क्षण भर के लिए उन्हें देखने के लिए लोग सुरक्षाकर्मियों से भी उलझ जा रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी को देखने के लिए दो बजे से ही लोग चिलचिलाती धूप में एयरपोर्ट से होटल कान्हा श्याम तक सड़कों के दोनों तरफ खड़े हो गए थे। सिविल लाइंस में हाईकोर्ट से होटल कान्हा श्याम तक सड़क के दोनों तरफ मोदी के इंतजार में खड़े लोगों में बड़ी तादाद महिलाओं, लड़कियों और बच्चों की थी। पीएम का काफिला आने से आधे घंटे पहले ही सुरक्षाबलों ने लोगों को सड़क पटरी से भी दूर करना शुरू कर दिया लेकिन मोदी को देखने के लिए लोग बार-बार पटरी पर आ जाते। करीब तीन बजकर 10 मिनट पर पीएम का फ्लीट आने से दो मिनट पहले हूटर-सायरन बजाती गाड़ियां गुजरीं तो लोगों की बेकरारी और बेचैनी उफान पर आ गई।
सड़क किनारे तैनात पुलिसकर्मी और पैरा मिलेट्री फोर्स के जवान डंडा पटककर लोगों को पीछे हटने को फटकारते रहे लेकिन जैसे ही पीएम का वाहन सामने आया महिलाएं-लड़कियां मोदी जी-मोदी बोलते हुए हाथ हिलाते सड़क पर आ गए। पीएम को गाड़ी की अगली सीट पर बैठकर हाथ हिलाते देख लोग मोदी जी और मोदी सर कहते चीखने ही लगे। कान्हा श्याम होटल मोड़ से पहले छह-सात लड़कियां और कुछ महिलाएं पीएम मोदी को देखने के लिए खड़ी थीं। महज एक सेकंड के लिए उनकी झलक पाते ही लड़कियां ऐसे उछलते हुए एक-दूसरे से लिपट गईं जैसे कोई खजाना मिल गया हो। वहां से कुछ दूर पर 12 से 15 साल के चार बालक भी पीएम मोदी को देखने के लिए करेली से आए थे। वे भी पीएम को देख झूम उठे। ज्यादातर लोग मोबाइल फोन से पीएम फ्लीट की फोटो खींचते नजर आए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाड़ी की अगली सीट पर मुस्कुराते हुए हाथ दिलाते देख सड़क किनारे अपनी दोस्तों संग खड़ी करीब 17 वर्षीय लड़की खुशी से उछल पड़ी। वह अपनी दोस्तों से चहकते हुए बोली-देखा, मोदी जी कितने स्मार्ट हैं न। टीवी और अखबारों में तो अक्सर देखती थी लेकिन आज सामने देख लिया। इसी तरह, अपने साथी संग खड़ा एक युवक पीएम मोदी को देखने के बाद बोला-देख लिया पीएम मोदी को। मेरा तीन घंटे सड़क किनारे धूप में खड़े होकर इंतजार करना सफल हो गया। राजरूपपुर में रहने वाली निर्मला पांडेय भी मोदी को देखने पति संग आई थीं। घंटे भर धूप में इंतजार के दौरान उन्हें कई बार पुलिसवालों ने सड़क से हटने को झिड़का भी मगर वह मोदी को देखकर ही लौटीं।