फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hanuman temple are being killed elderly

हनुमान मंदिर जा रहे बुजुर्ग को मार डाला

Wed, 17 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Jun 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज (इलाहाबाद)। सरायइनायत इलाके मेंदुबावल गांव के कल्लूराम विश्वकर्मा (58) को मंगलवार भोर में शहर में बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए जाते वक्त रास्ते में मार डाला गया। साइकिल रोक उस पर कुल्हाडी से वार करने के बाद हमलावर भाग गए। घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। इस घटना में उसके चचेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया गया है। सभी फरार हैं।
विज्ञापन


दुबावल गांव निवासी कल्लूराम विश्वकर्मा हर मंगलवार को भोर में ही शहर में बंधवा के बड़े हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जाता था। इस मंगलवार को भी वह सुबह चार बजे साइकिल से मंदिर के लिए रवाना हुआ। वह चार किलोमीटर आगे सुजनीपुर खुर्द गांव से गुजर रहा था तभी दो बाइक पर चार लोगों ने उसे घेर लिया। उन्हें देख कल्लू साइकिल से उतरकर भागा तो उसे घेरकर कुल्हाडी से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन


उसके हाथों, पैरों समेत शरीर पर गहरे जख्म हो गए। सरिया से भी जमकर पीटा। तभी बाइक पर गुजर रहा व्यक्ति वहां पहुंचा तो हमलावर भाग गए। चीख-पुुकार सुनकर गांव वाले वहां आ गए। खबर पाकर सरायइनायत थाने की पुलिस पहुंची। 108 नंबर की एंबुलेंस बुलाकर गंभीर घायल कल्लू को शहर में एसआरएन अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद उसकी सांस थम गई। परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। कल्लू तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो भाइयों का पहले ही देहांत हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब कल्लू की भी जान चली गई। उसके परिवार में पत्नी सुग्गी देवी, तीन बेेटे और एक बेटी हैं। परिजनों ने बताया कि मौत से पहले कल्लू ने अपने चचेरे भाई ब्रहमदीन और उसके साथियों हरिशंकर उर्फ राजा, जमुनीपुर गांव के राम सिंह यादव और रतई बिंद का नाम लिया था। चचेरा भाई ब्रहमदीन पुराना अपराधी है। सरायइनायत थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है। वह कई बार जेल भेजा जा चुका है।


परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले गाय ने भूसा खा लिया तो कल्लू और चचेरे भाई ब्रहमदीन के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने केस लिखा लेकिन दूसरे ही रोज फिर उनके झगड़े में गोली-बम चले थे। पुलिस ने तब कल्लू और उसके बेटे लवकुश का शांति भंग में चालान किया था। कल्लू का चचेरा भाई ब्रहमदीन तब से फरार था। अब उसने कत्ल भी कर दिया। पुलिस ने पुत्र श्रवण की तहरीर पर चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed