फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hanuman lying in Prayagraj adorned with flowers and fruits

प्रयागराज में फूलों-फलों से सजे बंधवा के लेटे हनुमान, गूंजती रही जय जयकार

Wed, 10 Jun 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Jun 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hanuman lying in Prayagraj adorned with flowers and fruits
prayagraj news - फोटो : prayagraj

धार्मिक स्थलों का लॉकडाउन खुलने के बाद मंगलवार को संगम स्थित बड़े हनुमान की रंग-बिरंगे फूलों से मोहक झांकी सजाई गई। करीब ढाई महीने के बाद यह पहला मौका था जब मंदिर में पुजारियों-सेवादारों ने मिलकर शृंगार झांकी सजाई। इस दौरान फूलोें के अलावा मौसमी फलों से भी हनुमत दरबार की सजावट की गई थी। महाआरती में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

Hanuman lying in Prayagraj adorned with flowers and fruits
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन खुलने के बाद पहले मंगलवार को बड़े हनुमान मंदिर की सजावट कर संतों-भक्तों ने यादगार बनाया। सुबह से ही मंदिर की सजावट शुरू हो गई थी। गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा के अलावा अन्य फूलों और हरी पत्तियों से दरबार को चुन-चुन कर सजाया गया। आम, केला, तरबूज, खरबूज, चीकू समेत कई प्रकार के मौसमी फल हनुमत लला को अर्पित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Hanuman lying in Prayagraj adorned with flowers and fruits
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दोपहर बाद शाम चार बजे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि महाराज की मौजूदगी में विशेष पूजा, अर्चना के बाद बड़े हनुमान की महाआरती उतारी गई।  फलों और तरह-तरह की मिठाइयों और मेवे का भोग लगाया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग में संतों, पुजारियों और भक्तों ने आरोग्य के देवता से कोरोना महामारी के खात्मे के लिए प्रार्थना की।

विज्ञापन

Hanuman lying in Prayagraj adorned with flowers and fruits
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि कोरोना संक्रमण में लंबे समय बाद मंदिर खुलने पर प्रथम मंगलवार को विशेष शृंगार झांकी सजाकर संतों-भक्तों का उत्साह बढ़ाया गया। साथ ही हनुमान जी से राष्ट्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई। इसी तरह सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन में भी रात आठ बजे सविधि आरती की गई।

Hanuman lying in Prayagraj adorned with flowers and fruits
prayagraj news - फोटो : prayagraj
दिन भर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन किया। हाईकोर्ट के पास स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर भी गुलजार रहाष। मंगलवार होने की वजह से सुबह से ही श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचने लगे। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया। शहर के अन्य हनुमत मंदिरों में भी झांकियां सजाई गईं और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भक्तों ने जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed