फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   hangama in srn hospital

एसआरएन में हंगामा

Wed, 13 May 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
hangama in srn hospital
कलाई की नस काटकर जान देने की कोशिश करने वाले युवक ने नशे में धुत होकर एसआरएन अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि न सिर्फ गालीगलौज, बल्कि उसने डॉक्टरों से मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी के एक साथी को हिरासत में ले लिया है। उधर, डॉक्टरों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, जीएचएस के पास किराये के कमरे में रहने वाले आयुष शुक्ला ने मंगलवार दोपहर प्रेमिका से विवाद के बाद जमकर शराब पी और फिर अपनी कलाई की नस काट ली। जख्मी होने की जानकारी उसके दोस्तों को मिली तो वह उसे लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का आरोप है कि उन्होंने इलाज शुरू ही किया था कि आयुष ने डिप नोचकर गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर चला गया लेकिन कुछ देर बाद फिर साथियों संग आकर मारपीट की। जिससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिली तो एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। लेकिन तब तक आयुष वहां से जा चुका था। मौके पर मिला उसका साथी हमजा निवासी साउथ मलाका पकड़ लिया गया। पुलिस उसे लेकर थाने गई। जहां देर रात डॉक्टरों की ओर से आयुष के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी जयचंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट, धमकाने समेत अन्य धाराओं में एक नामजद व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed