{"_id":"678abdaeb6ea010347089649","slug":"handicraft-products-worth-rs-28-lakh-were-sold-in-a-single-day-allahabad-news-c-3-1-ald1063-542880-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एक दिन में ही बिक गए 28 लाख के हस्तशिल्प उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एक दिन में ही बिक गए 28 लाख के हस्तशिल्प उत्पाद
विज्ञापन
महाकुंभ में एक जिला एक उत्पाद की प्रदर्शनी में मकर संक्रांति के दिन रिकॉर्ड 28 लाख की बिक्री हुई थी। उसी दिन 4.85 लाख लोग प्रदर्शनी में भी पहुंचे थे।
छह हजार वर्ग मीटर में सजे पंडाल में प्रदेश के 75 जिलों के हस्तशिल्प उत्पाद को देखने और खरीदने के लिए रोजाना एक लाख से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक मांग फिरोजाबाद के शीशे से बने उत्पाद, भदोही व कुशीनगर की कालीन, बनारस और मऊ के कपड़ों की है।
फोर्ट रोड पर 11 जनवरी से चल रही प्रदर्शनी में अब तक सवा करोड़ से अधिक के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। 14 जनवरी को 28 लाख के उत्पाद बेचने का नया रिकॉर्ड बना है। पूरे प्रदेश भर में अभी तक ओडीओपी की प्रदर्शनी में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग शरद टंडन ने बताया कि ओडीओपी में सबसे अधिक उत्पाद बेचने वालों को तीन श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। मौनी अमावस्या के बाद से स्थानीय खरीदारों के साथ ही आसपास के जिलों से आने वालों की भीड़ होने की संभावना है।