महीने भर की बारिश का आधा कोटा, 24 घंटे में पूरा, 149 मिलीमीटर बारिश
- अगस्त में 300 एमएम बारिश का है औसत, पारा लुढ़का, नमी बढ़ी, अभी रिमझिम, झमाझम के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन में इस बार मानसून ने महीने भर की आधी कसर एक दिन में पूरी कर दी। महीने भर की बारिश का आधा कोटा 24 घंटे में पूरा हो गया। मंगलवार की दरमियानी रात और बुधवार को कुल 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। तापमान भी करीब दो डिग्री लुढ़क गया। जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं 14 अगस्त तक मानसून की सक्रियता और बारिश का क्रम बने रहने के आसार हैं। मौसम बिज्ञानी प्रोफेसर एचएन मिश्रा के मुताबिक चक्रवाती हवाओं की सक्रियता से बरसात की निरंतरता बनी रहेगी। बादलों की चाल बदली तो कुछ देर के लिए धूप-छांव का मौसम बन सकता है।
मानसून एक्सप्रेस रविवार से रफ्तार पकड़ रही है। सोमवार को तेज धूप के बाद एक झोंका तेज बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। मंगलवार की सुबह तेज धूप के बाद शुरू बारिश का क्रम बुधवार तक बना रहा। बुधवार को मौसम विभाग ने कुल 149 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। जबकि अगस्त में औसतन 300 मिलीमीटर बारिश होती रही है। इस बार 24 घंटे में ही बारिश ने पूरे महीने का आधा कोटा पूरा कर दिया। अभी बारिश क्रम बना रहने का पूर्वानुमान है।
फिर घटा अधिकतम पारा, नमी सौ फीसदी
बुधवार को अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री कम होकर 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मामूली अंतर से बढ़ते क्रम में 25 डिग्री सेल्सियस पर टिका। वातावरण में नमी का स्तर उच्चतम सौ फीसदी रहा। आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 98 प्रतिशत रही।छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एचन मिश्रा के मुताबिक मानसूनी चक्रवात की सक्रियता और निम्न वायुदाब के प्रभाव से इस सीजन की पहली भारी बारिश हुई है। अभी बरसात की निरंतरता 14 अगस्त तक बनी रहेगी। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम और तेज बारिश के संकेत मिल रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के साथ आर्द्रता के उच्च और निम्न स्तर का कम हुआ अंतर तेज बारिश का संकेतक है। इस बीच बादलों के भटकने से कुछ देर के लिए मौसम साफ हो सकता है। धूप हल्की ही रहेगी। धूप-छांव के बीच हमें बारिश के लिए तैयार रहना होगा।