फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Haj

अजीजिया से हरम जाने वाली बसें बंद,सिर्फ निजी वाहनों का सहारा

Wed, 07 Aug 2019 04:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 04:11 AM IST
विज्ञापन
Haj
प्रयागराज। मंगलवार की सुबह अजीजिया से हरम जाने वाली बसें स्टैंडों से हटा दी गईं। इस निर्णय से अजीजिया में रुके प्रयागराज के तीर्थयात्री पैदल हो गए हैं। हरम जाने के लिए अब या तो आठ किमी पैदल चलना पड़ रहा है, या फिर निजी टैक्सियों से। वहां भी टैक्सी वाले सिर्फ इतनी ही दूरी का प्रति सवारी 25 रियाल यानी पांच सौ रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

भारत के किसी भी कोने से जिन जायरीनों की फ्लाइट जेद्दा एयरपोर्ट पहुंची थी और वे अजीजिया टाउनशिप के होटल में ठहराए गए थे, वे सभी मंगलवार की सुबह हरम जाने के लिए खूब परेशान हुए। सुबह उनके लिए पैगाम आया कि अजीजिया से हरम जाने वाली बसें हटा ली गई हैं। उन बसों को उन क्षेत्रों में भेज दिया गया है, जहां मदीना से आए हुए यात्री टिके हुए हैं। इस निर्णय से अजीजिया में ठहरे प्रयागराज के तीर्थयात्री पैदल हो गए हैं। अब दो ही विकल्प हैं। या तो आठ किमी पैदल चला जाए या फिर टैक्सी से। इस बीच सभी हाजी आठ अगस्त की रात मिना जाने की तैयारी में हैं। मिना में पुरुषों व महिलाओं के टेंट अलग-अलग होंगे। एक ही परिवार के पति, पत्नी, भाई-बहन, माता-पुत्र, पिता-बेटी पांच दिन अलग-अलग टेंटों में होंगे। 13 अगस्त की रात अजीजिया के उसी होटल में उनकी वापसी होगी, जहां वे अभी रुके हुए हैं। फिलहाल वहां मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे अरब की रेतों वाली धूल भरी आंधी की आशंका बढ़ गई है। हर तीर्थयात्री के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed