{"_id":"691b7efb98a2138cec02e60c","slug":"had-sardar-patel-not-been-there-india-would-have-been-divided-manish-shukla-naini-news-c-417-1-man1001-1081-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल न होते तो भारत खंड खंड होता: मनीष शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल न होते तो भारत खंड खंड होता: मनीष शुक्ल
Tue, 18 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की एकता यात्रा के समापन समारोह में आयोजित जनसभा में उपस्थित अतिथिगण।
- फोटो : katra news
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सोमवार को भाजपाइयों ने विकासखंड शृंग्वेरपुर धाम क्षेत्र के पटेलनगर से एकता पदयात्रा निकाली। फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के तहत निकाली गई पदयात्रा पटेलनगर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रवाना होकर, लाला का तालाब, अल्पी का पूरा, सेरावां बनई का पूरा होते हुए बरीबोझ में संपंन हुई।
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आत्मा को चोटिल करने और हिंदुओं को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस नेतृत्व और उसकी सरकारों को जब-जब मौका मिला, नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।
मेयर गणेश केसरवानी ने कहा कि मोदी सरकार ने सरदार पटेल की जयंती मनाने का काम किया इसके पहले की सरकारों ने इन्हें याद नहीं किया। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शी सोच के चलते देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया। मौके पर विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, रामानुज शुक्ला, शैलेन्द्र मौर्या, आरती आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय एवं संचालन जिला मंत्री अमरजीत कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री बाबू लाल भंवरा, राम पलट पटेल, तुलसी राम सरोज, सुरेश मौर्य, संजय दुबे, कृष्ण चंद्र पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, देवेन्द्र गिरि आदि मौजूद रहे।