फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gym operator hanged himself after talking to his wife on mobile, wife had gone to her maternal home.

Prayagraj : पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद जिम संचालक ने लगाई फांसी, मायके चली गई थी पत्नी

Fri, 19 Jan 2024 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 01:33 PM IST
सार

मूल रूप से कुशीनगर के तरैयासुजान गांव का रहने वाला अभय पांडेय यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आया था। बाद में उसने दो गाड़ियां खरीद ली और ट्रैवल्स में चलवाने लगा। उसने जिम और लाइब्रेरी भी खोली थी।

विज्ञापन
Gym operator hanged himself after talking to his wife on mobile, wife had gone to her maternal home.
sucide - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शिवकुटी थाना क्षेत्र के महावीरपुरी मुहल्ले के रहने वाले अभय पांडेय (30) ने फांसी लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला। बुधवार देर रात करीब दो बजे उसने पत्नी से मोबाइल पर बात की थी। सुबह फोन नहीं उठा तो पत्नी घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद में उसने फांसी लगाई।

विज्ञापन


मूल रूप से कुशीनगर के तरैयासुजान गांव का रहने वाला अभय पांडेय यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आया था। बाद में उसने दो गाड़ियां खरीद ली और ट्रैवल्स में चलवाने लगा। उसने जिम और लाइब्रेरी भी खोली थी। दो साल पहले उसने तेलियरगंज की रहने वाली प्रिया से प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ में रहते थे। कुछ महीने पहले विवाद के बाद प्रिया मायके चली गई।
विज्ञापन


बुधवार देर रात उसने पत्नी प्रिया से रात में दो बजे बात की। इसके बाद प्रिया ने सुबह फोन मिलाया तो फोन नहीं उठा। प्रिया अपने घर वालों के साथ पहुंची तो देखा वह फंदे से लटक रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसके घर कुशीनगर में खबर दे दी गई है। शुक्रवार को घर वालों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने खुदकुशी की

अशोक नगर मुहल्ले में बृहस्पतिवार को विनोद कुमार टंडन (53) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पौधों की नर्सरी का काम करते थे। दोपहर में वह घर पर अपने कमरे में थे। पत्नी ने उन्हें फंदे से लटकता देखा तो चीख पड़ीं। घर वालों के मुताबिक पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। हैदराबाद में नौकरी करने वाले बेटे को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed