फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gyauddinpur Ujadhi illegal Plating

गयाउद्दीनपुर में अवैध प्लाटिंग उजाड़ी

Wed, 02 Mar 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन

जिला प्रशासन और एडीए के संयुक्त दस्ते ने मंगलवार को जीटी रोड से लगे गयासुद्दीनपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 50 प्लाटों पर उठाई गई चहारदीवारी गिराई गई। इसके साथ नीम सराय आवास योजना में अध्याप्त एवं कब्जा प्राप्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यहां एडीए की जमीन पर किया गया कब्जा भी गिराया गया। अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन

गयासुद्दीनपुर में बंजर भूमि संख्या 33, 40 एवं 41 पर अवैध रूप से प्लाटिंग की गई है। मंगलवार को एडीए के जोनल अधिकारी पुष्कर श्रीवास्तव एवं तहसीलदार सदर सुशील चौबे के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे संयुक्त दस्ते ने यहां प्लाटों पर उठाई दीवारें गिरा दीं। यहां प्लाटिंग करने और निर्माण कराने वालों के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। इस दौरान लोगों से यहां जमीन की खरीद-बिक्री न करने की अपील की गई। इसके बाद संयुक्त दस्ता नीम सराय आवास योजना पहुंचा। यहां अध्याप्त एवं कब्जा प्राप्त भूमि पर छह फीट ऊंची दीवार एवं जय प्रकाश उपाध्याय द्वारा एडीए की भूमि पर बनी सड़क पर किया गया कब्जा गिराया। सड़क पर 10 फीट ऊंची दीवार बनाई गई थी। कार्रवाई में बीआई कुंवर सिंह, आरएन आजाद, रमकांत कुशवाहा, जेई जयशंकर सिंह आदि शामिल थे।

विज्ञापन

नगर निगम ने मंगलवार को लीडर रोड और जीटी रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान रोड पटरी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए काफी गुमटी-ठेले, ढाबे ध्वस्त किए गए। साथ ही जुर्माना भी वसूला गया। जोनल अधिकारी मुन्ना लाल एवं अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले के नेतृत्व में निगम के दस्ते ने लीडर रोड पर खुसरोबाग से कार्रवाई शुरू की। यहां से जंक्शन होकर पुष्पराज सिनेमा तक रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। जंक्शन के बाहर दोनों तरफ रोड पटरी पर लगी दुकानें एक बार फिर हटाई गई हैं। यहां दुकानदारों से आठ हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इसके बाद दस्ते ने जीटी रोड पर चौफटका फ्लाईओवर के आसपास जबरदस्त अभियान चलाकर रोड पटरी खाली कराई। यहां सुलेमसराय के पहले तक अभियान चलाया गया। कार्रवाई में 17 गुमटी-ठेले, आठ भट्ठी समेत आधा दर्जन दुकानों के आगे टिन शेड तोड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed