फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gyanvapi case: Petition filed demanding disclosure of name of complainant advocate rejected

ज्ञानवापी केस : शिकायतकर्ता अधिवक्ता का नाम उजागर करने की मांग में दाखिल याचिका खारिज

Wed, 27 Sep 2023 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 10:32 PM IST
सार

कमेटी की ओर से 18 सितंबर को अर्जी दी गई थी। मांग की गई थी कि कोर्ट इस बात का खुलासा किया जाए कि किस अधिवक्ता की शिकायत पर कोर्ट ने केस को दूसरी पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया।

विज्ञापन
Gyanvapi case: Petition filed demanding disclosure of name of complainant advocate rejected
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें मांग की गई थी कि ज्ञानवापी मस्जिद केस को एकल जज से वापस लेने की मांग करने वाले का खुलासा किया जाए। केस की अगली सुनवाई चार अक्तूबर को होगी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने दिया है।

विज्ञापन

कमेटी की ओर से 18 सितंबर को अर्जी दी गई थी। मांग की गई थी कि कोर्ट इस बात का खुलासा किया जाए कि किस अधिवक्ता की शिकायत पर कोर्ट ने केस को दूसरी पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया। इस मामले का खुलासा होने तक सुनवाई पर रोक लगाई जाए। कोर्ट ने कहा कि मुख्य न्यायमूर्ति के समक्ष केस की सुनवाई के संबंध में किसने शिकायत की, यह महत्वहीन है।

विज्ञापन

बता दें कि 11 अगस्त को मुख्य न्यायमूर्ति ने न्यायिक औचित्य और न्यायिक अनुशासन के साथ-साथ सूचीबद्धता में पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की पीठ से ज्ञानवापी विवाद मामले को वापस ले लिया था। अपने 12 पेज के आदेश में मुख्य न्यायमूर्ति ने कहा था कि याची पक्ष की ओर से एक अधिवक्ता की शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक आधार पर उन्होंने यह आदेश पारित किया था। अंजुमने इंतजामिया कमेटी ने इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत करने वाले अधिवक्ता का नाम उजागर करने की अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने उस पर सुनवाई करते हुए अर्जी को खारिज कर दिया। कहा कि शिकायत से संबंधित सभी रिकॉर्ड फाइलों में हैं। उसे कोई भी देख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed