{"_id":"64be4f5197ac4b20300d4935","slug":"gyanvapi-case-muslim-side-reaches-allahabad-high-court-against-asi-survey-petition-may-be-filed-today-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case : ASI सर्वे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष, मंगलवार को दाखिल हो सकती है याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case : ASI सर्वे के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष, मंगलवार को दाखिल हो सकती है याचिका
Mon, 24 Jul 2023 05:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:13 PM IST
सार
Gyanvapi ASI Survey : मुस्लिम पक्षकारों के वकील अभी दिल्ली में ही है, लेकिन दाखिल होने वाली याचिका की तैयारी इलाहाबाद में शुरू हो गई है। हिंदू पक्षकार के वकील को अभी तक मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से कोई नोटिस नही दी गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी ज्ञानवापी सर्वे मामले की सुनवाई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ज्ञानवापी एएसआई सर्वे के खिलाफ पहुंचे मुस्लिम पक्षकार अंजुमन इंतजामिया कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के समक्ष गुहार लगाने के लिए कहा है। एएसआई सर्वे पर 26 जुलाई तक रोक के दौरान मुस्लिम पक्षकार की ओर से मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल हो सकती है।
विज्ञापन
मुस्लिम पक्षकारों के वकील अभी दिल्ली में ही है, लेकिन दाखिल होने वाली याचिका की तैयारी इलाहाबाद में शुरू हो गई है। हिंदू पक्षकार के वकील को अभी तक मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से कोई नोटिस नही दी गई है, लेकिन हिंदू पक्ष के वकीलों ने भी मामले के विधिक बिंदुओं पर मंथन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन