फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gyanpur MLA Vijaya Mishra had molested a woman after calling her in the name of a job

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने नौकरी के नाम पर बुलाकर युवती से किया था दुष्कर्म

Tue, 20 Oct 2020 10:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur MLA Vijaya Mishra had molested a woman after calling her in the name of a job
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर दर्ज दुष्कर्म मामले की जांच शुरू हो गई है। पीड़िता की ओर से उस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रयागराज में हुई घटना के संबंध में आरोप है कि विधायक ने उसे अल्लापुर स्थित अपने आवास पर नौकरी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विधायक वीडियो चैट पर उससे अश्लील डिमांड करते थे। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि प्रयागराज में विधायक ने उससे 2015 में दुष्कर्म किया। 2014 मेें धनापुर में दुष्कर्म के बाद विधायक ने उसे कई बार अपने पास बुलवाया लेकिन वह नहीं गई। आरोप है कि 2015 में विधायक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर अल्लापुर स्थित अपने मकान पर बुलवाया। शक न हो इसके लिए दस्तावेज भी मंगवाए। यहां पहुंचने के बाद उसने डरा-धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाया गया। जिसके जरिए उसे बाद में ब्लैकमेल किया गया। 
विज्ञापन

वीडियो चैट पर करते थे अश्लील डिमांड

पीड़िता का यह भी आरोप है कि उत्पीडन से वह पूरी तरह  टूट चुकी थी। जिसके बाद 2016 में वह मुंबई चली गई। लेकिन विधायक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार उससे न सिर्फ बात करता रहा बल्कि डरा धमकाकर वीडियो कॉलिंग के जरिए संपर्क करता। वीडियो चैट के दौरान वह अश्लील डिमांड भी करता था। न मानने पर जान से मारने की धमकी देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में की थी शिकायत, नहीं हुई सुनवाई

पीड़िता का यह भी आरोप है कि 2014 में हुई घटना के बाद उसने विधायक के खिलाफ वाराणसी स्थित थाने में शिकायत की। लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह औराई स्थित थाने में भी गई लेकिन वहां से उसे भगा दिया गया। सत्ता तक पहुंच होने व विधायक की दबंगई के चलते वह भी चुप होकर बैठ गई। 

किरायेदारों में दहशत, खुद खाली कर दिया भवन

माफिया के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई के क्रम में विधायक विजय मिश्रा की जिले में स्थित दो संपत्तियों पर भी बुलडोजर चलने की चर्चा है। भले ही अल्लापुर स्थित व्यावसायिक काम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है लेकिन दहशत में आए किरायेदारों ने भवन को खाली कर दिया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि संपत्तियां चिह्नित की गई हैं लेकिन आगे की कार्रवाई के संबंध में अब तक कोई आदेश उन्हें नहीं मिला है। जिले में चिह्नित माफिया के खिलाफ पिछले कई दिनों से लगातार कार्रवाई चल रही है।


इसके तहत अतीक अहमद, बच्चा पासी, दिलीप मिश्रा व राजेश यादव के साथ ही उनके गुर्गों की भी अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर चलवाया गया। इसी क्रम पुलिस की ओर से विधायक विजय मिश्र की अवैध संपत्तियों को भी चिह्नित किया गया। चर्चा रही कि इन पर भी जल्द ही जिला प्रशासन की अनुमति के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि इस व्यावसायिक भवन के साथ ही विधायक की आलीशान कोठी भी चिह्नित की गई है। मामले में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि विधायक की संपत्ति कुर्क करने के संबंध में उन्हेें कोई निर्देश फिलहाल नहीं प्राप्त हुआ है। उच्चाधिकारियों के आदेश के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed